Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

विटामिन ए की खुराक पिलाकर बाल स्वास्थ्य पोषण माह का किया गया शुभारंभ

ब्यूरो 31-07-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210731-WA0011

ग़ाज़ीपुर। जिले में बाल स्वास्थ्य पोषण माह 28 जुलाई से शुरू हो चुका है। इसके अंतर्गत नौ माह से पाँच साल तक के बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाई जा रही है, जिसका औपचारिक रूप से शुभारंभ शनिवार को नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हाथीखाना पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ हरगोविंद सिंह ने बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाकर किया गया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ हरगोविंद सिंह ने बताया कि नौ माह से पाँच साल तक के बच्चे जिसमें विटामिन ए की कमी की वजह से कई तरह की बीमारियों के शिकार हो जाते हैं। ऐसे ही बच्चों को बीमारियों से बचाने के लिए विटामिन ए की खुराक पिलाई जा रही है। जनपद में करीब 4.85 लाख बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाए जाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसे सभी ब्लॉक पर एएनएम, आशा व आंगनबाडी कार्यकर्ताओं द्वारा पिलाई जा रही है।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ उमेश कुमार ने बताया कि इस अभियान में नौ माह से पाँच वर्ष तक के बच्चों के लिए विटामिन ए की संपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन कर उन्हें विटामिन ए की खुराक से आच्छादित किया जाना है। उन्होंने बताया कि जिले में नौ माह से 12 माह के बच्चे जिनकी संख्या 26776 है उन्हें आधा चम्मच, 16 माह से 24 माह के बच्चे करीब 1.15 लाख हैं उन्हें पूरी चम्मच एवं दो साल से पाँच साल के बच्चे करीब तीन लाख हैं, जिन्हें पूरी चम्मच विटामिन ए की खुराक पिलाई जानी है ।
उन्होंने बताया कि विटामिन-ए शरीर के लिए बहुत ही आवश्यक है। इसकी कमी स्वास्थ्य समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए शरीर में किसी भी विटामिन की कमी नहीं होनी चाहिए । शरीर में विटामिन-ए की कमी है तो हरी सब्जियां व फल आदि खाकर इसकी पूर्ति की जा सकती है, विटामिन-ए की कमी से आंखों में रतौंधी (रात में दिखाई देने में मुश्किल), आंख के सफेद हिस्से में धब्बे तथा कॉर्निया सूखना शुरू हो जाता है। इसके बाद कॉर्निया में घाव हो जाते हैं और यह अपारदर्शी हो जाता है। ठीक इलाज के अभाव में इससे स्थाई अंधापन भी हो सकता है, जोकि सहसा दोनों आंखों में होता है। रात के समय चलने में लड़खड़ाना, टटोलना रतौंधी के लक्षण हैं। यह बीमारी विटामिन- ए से पूरी तरह से ठीक हो जाती है लेकिन धब्बे इलाज के बावजूद भी बने रहते हैं।
इस अवसर पर डॉ प्रगति कुमार ,डॉ एस डी वर्मा, यूनिसेफ के अजय उपाध्याय ,डीसीपीएम अनिल वर्मा न्यूट्रिशन इंटरनेशनल की अपराजिता सिंह,अर्बन हेल्थ कोऑर्डिनेटर अशोक ,डॉ इशानी वर्धन, सदर सीडीपीओ सोना सिंह ,सहायक लेखाकार अमित राय के साथ ही अर्बन क्षेत्र  की आशा और आंगनबाडी कार्यकर्ता व भारी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: सेवानिवृत्त राधेश्याम राम को महाविद्यालय परिवार ने दी शानदार विदाई
Next: सरकारी अस्पतालो को सुधारने की मांग को लेकर पदयात्रा 8 वे दिन भी जारी

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.