Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

बी0एड0 संयुक्त प्रवेश परीक्षा को नकलविहिन सम्पन्न कराने जाने हेतु जिलाधिकारी ने की बैठक

ब्यूरो 31-07-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Feature Image 2021

गाजीपुर। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में संयुक्त प्रवेश परीक्षा बी0एड0 2021 को शुचितापूर्ण नकलविहिन सम्पन्न कराने जाने के उद्देय से नामित किये गये समस्त सेक्टर मजिस्ट्रेट/स्टेटीक मजिस्ट्रेट के साथ कैम्प कार्यालय पर शनिवार को बैठक सम्पन्न की। बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि संयुक्त प्रवेश परीक्षा बी0एड0 2021,आयोजन हेतु परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार 06.08.2021 को दो पालियों में (पूर्वाहन 09ः00 बजे से 12 बजे तक एवं अपराह्न 02ः00 बजे से 05ः00 बजे तक) सम्पन्न होगी। परीक्षा को सम्पादित कराने हेतु जनपद में 35 परीक्षा केन्द्रों का निर्धारण किया गया हैं। उक्त परीक्षा की शुचिता, संवेदनशीलता एवं गम्भीरता के दृष्टिगत प्रत्येक 02 परीक्षा केन्द्रों पर केन्द्र प्रतिनिधि की तैनाती किया गयी है। उन्होने निर्देश दिया कि तैनात सेक्टर मजिस्ट्रेट/केन्द्र प्रतिनिधि कोषागार, गाजीपुर के डबल लाक से परीक्षा प्रारम्भ होने से 02ः00 घण्टा पूर्व पहुॅच कर प्रत्येक पाली के प्रश्न पत्र एवं ओ0एम0आर0शीट के शील्ड बन्द पैकेट प्राप्त करेंगे। शील्ड पैकेट प्राप्त करने के उपरान्त गोपीनीय पैकेट को परीक्षा केन्द्र पर तैनात स्टेटिक मजिस्ट्रेट/पर्यवेक्षक/केन्द्र व्यवस्थापक को परीक्षा प्रारम्भ होने के 01ः00 घण्टा पूर्व उपलब्ध करायेंगे, तथा अपने समक्ष मार्गदर्शी सिद्धान्त में दिये गये निर्देशानुसार निर्धारित समय पर केन्द्र व्यवस्थापक, 02 कक्ष निरीक्षक तथा स्टेटिक मजिस्ट्रेट/पर्यवेक्षक के सामने खुलवायेंगे। उन्होने निर्देश दिया कि प्रश्नपत्र खोले जाने के समय का वीडियो रिकार्डिग अवश्य करायी जाय। परीक्षा सम्पन्न हो जाने के उपरान्त उसकी रिपोर्ट अधोहस्ताक्षरी व नोडल अधिकारी गाजीपुर को उपलब्ध करायेगे। परीक्षा सी.सी.टी.वी. कैमरे में नजर में होगी तथा परीक्षोपरान्त लिखित उत्तर पुस्तिका एवं ओएमआर सीट को कोषाकार के डबल लाक में उसी दिन पुलिस सुरक्षा के बीच जमा करायेगे। इसमें किसी भी स्तर की लापरवाही क्षम्य नही होगी।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: ‘‘अन्न महोत्सव‘‘ मनाये जाने के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने की बैठक
Next: व्यवसाय हेतु ऋण के लिए आवेदन आमंत्रित

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.