Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

बेटाबर खुर्द के निवासियों को मिली पानी निकासी की समस्या से राहत, ग्राम प्रधान का रहा सहयोग

ब्यूरो 01-08-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210801-WA0053

जमानियां। कोतवाली क्षेत्र के बेटाबर खुर्द गांव के दुसाध बस्ती में बीते एक दशक से पानी निकासी की समस्या को ग्राम प्रधान ने गंभीरता से लिया और परेशान ग्रामीणों को राहत देने के लिए रविवार को 80 मीटर नाली खोदवा दी। जिसके बाद करीब 200 परिवारों को पानी निकासी से राहत मिल गई। इस दौरान तहसील एवं पुलिस विभाग के लोग भी मौजूद रहे।
जानकारी के अनुसार गांव के दुसाध बस्ती स्थित गढ़ही में अतिक्रमण हो गया है और काल अंतराल में नाली भी पाट दी गई। जिससे गांव में पानी निकासी की समस्या खड़ी हो गई। जिसको लेकर ग्रामीण लगातार शिकायत एवं गुहार लगाते रहे लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। जिसके बाद ग्राम प्रधान आशा देवी के प्रतिनिधि ओम प्रकाश ने समस्या की गंभीरता को समझा और तहसील‚ विकास खंड सहित आला अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर पानी निकासी की समस्या को दूर करने की गुहार लगाई लेकिन मामला सिफर ही रहा। जिससे तंग आकर उन्होंने सभी अधिकारियों को जानकारी देते हुए मनरेगा मजदूरों कि सहायता से करीब 80 मीटर नाली खोदवने का फैसला किया और रविवार को वे मजदूरों के साथ मौके पर पहुंच गये। जिस पर पुलिस और राजस्व विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई और शांतिपूर्ण वातावरण में नाली खोदी गई। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ओम प्रकाश ने बताया कि पानी निकासी की समस्या के कारण कई परिवारों के घरों में पानी घुटनाभर पानी लग जाता था और ग्रामीण लगातार शिकायत कर रहे थे। आज प्रशासन की मदद से नाली खोदवा दी गई है। जिससे करीब 200 परिवारों को राहत मिलेगी और जल जमाव की समस्य समाप्त होगी। इस अवसर पर कोतवाल रवीन्द्र भूषण मौर्य‚ रवीन्द्र नाथ‚ संजय राय‚ घरभरन राय‚ गोवर्धन कुशवाहा‚ धर्मदेव कुशवाहा‚ बिहारी कुशवहा‚ पपु पासवान‚ रमेश राम‚ वेद प्रकाश‚ सोनू राय‚ राजु तिवारी‚ घेटक तिवारी‚ सुदामा यादव‚ हरिकेश राय‚ वरुण पाठक आदि बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: पशुओं में बीमारी फैलने से पशुपालन विभाग हुआ सक्रिय
Next: अब जिले के इंजीनियरों और युवाओ को गाजीपुर में ही मिलेगी नौकरी, नहीं जाना पड़ेगा बाहर- संजय राय शेरपुरिया

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.