Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

समाजवादी कार्यकर्ताओं का प्रशासन पर सीधा निशाना, कहा- केवल हवा-हवाई हैं प्रशासन के दावे। केवल मीठी बोली एवं भावुक भाषण मात्र से नहीं मिलेगी बाढ़ पीड़ितों को राहत

ब्यूरो 13-08-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210813-WA0005

जमानियां। हेतिमपुर गांव स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय से शुक्रवार को पूर्व उपमहानिरीक्षक स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन ओपी सिंह यादव के दिशा निर्देशन में बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत देने के लिए टीम रवाना हुई। टीम ने क्षेत्र के दर्जनों गांव में दौरा कर लंच पैकेट बांटा।

पार्टी कार्यालय पर श्री सिंह ने बाढ़ की भयानक आपदा पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रशासन के दावे हवा हवाई है और तटवर्ती इलाकों में लोग बाढ़ की त्रासदी से जूझ रहे है। कहा कि मीठी बोली और भावुक भाषणों से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को राहत नहीं मिलेगी। इसके लिए जमीन पर उतर कर कार्य करना पड़ेगा और समाजवादी लोग लगातार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत पहुंचाने का काम कर रहे है। उन्होंने कहा कि बाढ़ ने तबाही मचा रखी है और क्षेत्र के दर्जनों गांव बाढ़ की चपेट में हैं। हजारों हेक्टेयर फसल जलमग्न हो गई। पशुओं के सामने चारे का संकट खड़ा हो गया है लेकिन अब तक कोई वितरण कार्य शुरू नहीं हुआ है। कहा कि प्रशासन अपने दायित्वों को भुल गया है लेकिन हम नहीं भूल सकते। जिसके बाद जय समाजवाद के नारों के साथ सुबह से निकली टीम देर शाम तक देवरिया, चित्तावन पट्टी, राघोपुर, मतसा, जीवपुर, ताजपुर मांझा, रघुनाथपुर‚ कालनपुर आदि गांव के बाढ़ प्रभावित  करीब 2000 लोगों को लंच पैकेट वितरित किया। वितरण करने वाली टीम में मिथिलेश सिंह यादव, लक्ष्मण सिंह यादव, धनंजय सिंह, अरुण यादव, मृत्युंजय यादव, सुदामा यादव, प्यारेलाल, सुरेंद्र पासवान, विवेक श्रीवास्तव, अनीश यादव, विकास यादव, उदय राजभर, लल्लन, उदय नारायण राजभर, जयप्रकाश पहलवान, कन्हैया, अमन, राज किशोर सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: तहसील स्थित रामलीला मंच पर तीसरे दिन भी जारी रहा मनोनीत सभासद का क्रमिक धरना प्रदर्शन
Next: हरे पेड़ को कटने से बचाया

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.