Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

लखीमपुर खीरी के हिंसक घटना के शिकार हुए पत्रकार के निधन पर जताया शोक

ब्यूरो 05-10-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Feature Image 2021

गाजीपुर। लखीमपुर खीरी के किसान आन्दोलन में भड़की हिंसा के शिकार हुए एबीपी न्यूज चैनेल के पत्रकार रमन कश्यप कवरेज के दौरान पीटकर हत्या किये जाने से गाजीपुर पत्रकार एसोसिएशन के सदस्य काफी आक्रोषित है। जिसे लेकर कचहरी स्थित पत्रकार भवन में मंगलवार को आकस्मिक बैठक में सर्वसम्मत होकर इस घटना की घोर निन्दा किया और सभी ने एकस्वर में भर्त्सना की।

इसके साथ ही संस्था के सदस्य रविशंकर तिवारी जमानियां के एकलौते पुत्र तन्मय तिवारी 8 वर्ष की अहमदाबाद में इलाज के दौरान हुए निधन पर शोकसंवेदन व्यक्त की गयी। पत्रकार के साथ हुए दुर्भाग्यपूर्ण घटना से मर्माहत पत्रकारों ने उनके दिवंगत आत्मा की शांन्ति के लिए दो मिनट का मौन रखा श्रंद्धाजलि अर्पित किया। इस सम्बन्ध में दिवंगत पत्रकार के परिजनों को मुआवजा व परिवार के एक सदस्य को नौकरी दिये जाने की मांग प्रदेश सरकार से की। शोकसभा में विनोद कुमार पाण्डेय अध्यक्ष, चन्द्र कुमार तिवारी महामंत्री, अनिल कुमार उपाध्याय, सूर्यवीर सिंह, अशोक श्रीवास्तव, विनय कुमार सिंह, अनिल कश्यप, आशुतोष त्रिपाठी, रविकान्त पाण्डेय, सुधाकर राय, आलोक त्रिपाठी, विनोद गुप्ता, दुर्गविजय सिंह, देवब्रत विश्वकर्मा, सोनू शर्मा, शशिकान्त यादव, शिवकुमार, अभिषेक सिंह उपाध्यक्ष, शिवप्रताप तिवारी, जितेन्द्र यादव, विनय कुमार, रतन विक्की, वेदप्रकाश वेदू, अजय राय बब्बलू, अवधेश यादव, कमलेश यादव, पवन श्रीवास्तव, रामजनम कुशवाहा, शशिकान्त तिवारी, वेद प्रकाश श्रीवास्तव मीडिया प्रभारी, पंकज पाण्डेय वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नागेन्द्र पाण्डेय, इद्रासन यादव कोषाध्यक्ष, सुमन्त सकरवार, राममनोज त्रिपाठी आयव्यय निरीक्षक, प्रभाकर सिंह, चन्द्रमौली पाण्डेय, प्रमोद यादव आदि उपस्थ्ति रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: कुष्ठ रोग पर डब्ल्यूएचओ ने आयोजित की कार्यशाला
Next: तर्पण करने गंगाघाटों पर पहुंचे श्रद्धालु

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.