Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

माँ कामाख्या धाम पर शारदीय नवरात्र की सारी तैयारियां पूरी

संवाददाता 06-10-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20211006-WA0013

गहमर(गाजीपुर)। पूर्वांचल के प्रसिद्ध शक्ति पीठ के रूप में विख्यात मा कामाख्या धाम मंदिर पर शारदीय नवरात्र की सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी है। मंदिर के चारो ओर रंग रोगन के साथ साथ नारियल,चुनरी एवं प्रसाद की दुकानें सज गयी हैं। यहां होने वाली भीड़ को देखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासन ने कमर कस लिया है। प्रशासन की तरफ से यहा व्यापक पैमाने पर सुरक्षा की व्यवस्था की गई है।

पुलिस के जवानों के साथ साथ तीसरी आंख भी पूरे परिसर की निगहबानी करेगी। सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में गहमर कोतवाल त्रिवेनीलाल सेन ने बताया की थाने की फोर्स के अलावा महिला आरक्षी, डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर के साथ साथ कैमरे भी लगाए गए है। इसके अलावा एन्टी रोमियो स्क्वायड के तहत महिला एवं पुरुष सिपाही पूरे परिसर का सादे ड्रेस में चक्रमण करते रहेंगे।कोतवाल ने बताया की मेले के दौरान जो भी अमर्यादित एवं अवांछित कार्य करता हुआ पकड़ा जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वही कोरोना संक्रमण को देखते हुए पूरे मंदिर परिसर को सेनेटाइज किया गया है। मंदिर के महंत आकाश तिवारी ने बताया कि कोविड प्रोटिकाल को ध्यान में रखकर दर्शनार्थियों को दर्शन कराया जाएगा। बिना मास्क के प्रवेश की अनुमति नही रहेगी।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: एएनएम संविदा भर्ती हेतु डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 8 अक्टूबर से
Next: शोकसभा का हुआ आयोजन

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.