Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

ग्रामीणों ने किया एन एच जाम

ब्यूरो 06-10-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Screenshot_20211006_182113

जमानियाँ। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम मतसा में मंगलवार की शाम करीब 5:30 बजे सेल्समैन के हत्यारों की गिरफ्तारी, नौकरी व मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने एन एच 97 (24) को जाम कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस व तहसील प्रशासन मौके पर पहुँचकर ग्रामीणों को काफी समझाने का प्रयत्न किये लेकिन ग्रामीण मुआवजे की मांग को लेकर डटे रहे।आश्वासन के बाद रात करीब 10 बजे जाम समाप्त हुआ।

ज्ञात हो कि सैदपुर थाना क्षेत्र के नसीरपुर गांव स्थित देशी शराब की दुकान के सेल्समैन स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के मतसा ग्राम निवासी शशिकांत यादव (25) की सोमवार को देर शाम हमलावरों ने निर्मम हत्या कर दी थी। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया तथा जाँच में जुट गई। मंगलवार को अन्त्यपरीक्षण के बाद परिजन शव का दाहसंस्कार हेतु मतसा गॉव आये तो गुस्साये ग्रामीणों ने एन एच97 (24) को जाम कर हमलावरों की गिरफ्तारी, सरकारी नौकरी व मुआवजे की मांग करने लगे। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी हितेन्द्र कृष्ण, नायब तहसीलदार चन्द्रशेखर व कोतवाली प्रभारी सम्पूर्णानन्द राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे तथा ग्रामीणों को काफी समझाने का प्रयत्न किये लेकिन ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े रहे। आश्वासन के बाद रात करीब 10 बजे जाम समाप्त हुआ। बुद्धवार की सुबह पुलिस की मौजूदगी में मतसा गंगा घाट पर दाह संस्कार किया गया। मुखाग्नि पिता राजेन्द्र यादव ने दिया। मृतक दो भाईयों में छोटा था।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: शोकसभा का हुआ आयोजन
Next: टीकाकरण प्रबंधन व रख-रखाव के लिए कोल्ड चैन हैंडलर को किया प्रशिक्षित

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.