Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

मेगा कोविड-19 टीकाकरण अभियान में 68000 लोगों का टीकाकरण करने का लक्ष्य

ब्यूरो 07-10-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Feature Image 2021

गाजीपुर। कोविड-19 से बचाव के लिए टीकाकरण को ही अहम अस्त्र माना जा रहा है। सरकार भी अधिक से अधिक लोगों के टीकाकरण पर पूरा ज़ोर दे रही है। इस क्रम में एक बार फिर से 8 अक्टूबर को जनपद सहित पूरे प्रदेश में मेगा कोविड-19 टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ उमेश कुमार ने बताया कि टीकाकरण को लेकर शुरुआती दिनों में जिस तरह से तस्वीरें सामने आ रही थी, उसे देखकर ऐसा लग रहा था कि हर व्यक्ति का कोविड-19 टीकाकरण कराना मुश्किल होगा। लेकिन जैसे ही 18 साल से ऊपर के लोगों के टीकाकरण की सूचना आई। इसके बाद युवाओं में टीकाकरण के लिए जोश देखने को मिला। इसका असर 45 साल से ऊपर के लोगों पर भी हुआ। अब स्थिति यह हो गई है कि हर स्वास्थ्य केंद्र पर टीकाकरण कराने वालों की लंबी लाइन देखने को मिल रही है। इसी को देखते हुए शासन द्वारा समय-समय पर मेगा कोविड-19 टीकाकरण अभियान चला कर अधिक से अधिक लोगों का टीकाकरण करने का प्रयास किया जा रहा है। 8 अक्टूबर को जनपद में करीब 68800 लोगों का टीकाकरण कराने का लक्ष्य रखा गया है।

डॉ उमेश कुमार ने बताया कि अब तक जनपद में 1922941 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है इसी सफलता को देखते हुए शासन ने एक बार फिर से 8 अक्टूबर को मेगा कोविड-19 टीकाकरण अभियान चलाने जा रही है जिसके लिए माइक्रोप्लान बना लिया गया है इसके लिए वैक्सीन गुरुवार की शाम को सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर भेज दी गयी है।
उन्होंने बताया कि बाराचवर में 4500, भदौरा में 4500, बिरनो में 4000, देवकली में 4500 ,गोडउर में 2500, जखनिया में 4500, करण्डा में 2000, कासिमाबाद में 5000, मनिहारी में 4500, मरदह में 4500, मिर्जापुर में 4000, मोहमदाबाद में 5000, रेवतीपुर में 3500, सैदपुर में 5000, सुभकरपुर में 3500, अर्बन में 1500 और जमानिया में 6000 लोगों के टीकाकरण का टारगेट दिया गया है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: टीकाकरण प्रबंधन व रख-रखाव के लिए कोल्ड चैन हैंडलर को किया प्रशिक्षित
Next: सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य का हुआ जोरदार स्वागत

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.