Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन का चला बुल्डोजर

संवाददाता 08-10-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20211008-WA0013

नगसर(गाजीपुर)। स्थानीय क्षेत्र के नगसर नेवाजू राय गांव में गड़ही और पोखरी पर चल रहे पिछले कई वर्षों से अतिक्रमण का शुक्रवार को दोपहर में तहसीलदार सेवराई आलोक कुमार ने उच्चाधिकारियों के आदेशानुसार जेसीबी लगाकर नेस्तनाबूद कर दिया। जिससे गांव में हड़कम्प मच गया और लोग अपना अपना घरेलू सामान बचाने लगे।

हाईकोर्ट के निर्देश पर नगसर नेवाजू राय के गाटा संख्या 635 और 655 नम्बरो में वर्षो से गड़ही पर अतिक्रमण करके झोपड़ी और मकान का निर्माण कार्य करके कब्जा करने की वजह से गांव की पानी निकासी अवरुद्ध हो जाने तथा गांव के गलियों में पानी जमा होकर संक्रमण का खतरा बढ़ रहा था। जिसपर नगसर नेवाजू राय के दर्जनों अतिक्रमण करने वालों का कच्चा व पक्का मकान गिरा कर खाली कराया गया।
तहसीलदार सेवराई आलोक कुमार ने बताया कि पिछले कई महीने से नगसर नेवाजू राय में गड़ही पर अतिक्रमण हटाने की लिखित व मौखिक सूचना देने के बाद भी जब लोगो ने अतिक्रमण नही हटाया तब उच्चाधिकारियों के आदेश पर शुक्रवार को नगसर थाना व राजस्व कर्मचारियों की टीम बनाकर मशीन लगाकर खाली कराया गया।


इस मौके पर तहसीलदार आलोक कुमार के साथ कानूनगो राकेश राय, लेखपाल पवन कुमार, सन्तोष तिवारी तथा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विवेक राय व नगसर थानाध्यक्ष प्रशान्त कुमार चौधरी व एसआई होरिल यादव के साथ ही पुलिस की टीम उपस्थित रही तथा सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: बोलेरो व बाइक की आमने सामने टक्कर में बाइक सवार की हालत गंभीर
Next: सैकडों वर्ष पुराने मेला व रामलीला स्थल पर हुआ हवन पूजन

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.