Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

बिजली विभाग द्वारा चलाया गया सघन चेकिंग अभियान

संवाददाता 08-10-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20211008-WA0011~2

नगसर(गाजीपुर)। सुहवल थाना क्षेत्र के ढ़ढ़नी भानमल राय में शुक्रवार की दोपहर बिजली विभाग जमानियां के अधिशासी अभियंता महेन्द्र मिश्रा के नेतृत्व में डोर टू डोर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें बड़े बकाएदारों का विछेदन कर 5 लोगो को नया कनेक्शन दिया गया तथा 20 लोगो का भार वृद्धि व 70000 बकाया वसूली की गई।

वही ग्रामीणों ने गांव में लो वोल्टेज मिलने और जर्जर बिजली तार होने तथा जबरदस्त बिजली की कटौती जैसी समस्याओं को रखा तथा इस उमस भरी गर्मी में 24 घण्टे में सिर्फ चार से पांच घण्टे ही बिजली मिलने तथा बिल में बढ़ोतरी की बात कही।
बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता महेन्द्र मिश्रा ने बताया की शासन के निर्देश पर बिजली सुधार करने तथा गांवो में मीटर लगाकर बिजली चोरी रोकने में लोगो को जागरूक करने का काम किया जा रहा है। तथा लोगो की समस्याओं पर काम चल रहा है जल्दी ही आपलोगो के समस्याओं का निवारण हो जाएगा।
चेकिंग अभियान में एसडीओ जमानियां विजय यादव, जेई दुर्गविजय सिंह, रितेश सिंह, संजय यादव, मीटर रीडर प्रेमप्रकाश, राकेश, पीयूष, धर्मेंद्र, पवन, गोविंद आदि लोग टीम में रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: 13 अदद पीतल के घंटे के साथ दो शातिर चोर गिरफ्तार
Next: बोलेरो व बाइक की आमने सामने टक्कर में बाइक सवार की हालत गंभीर

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.