Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

करंट लगने से युवक की हुई मौत

ब्यूरो 08-10-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Feature Image 2021

जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के चित्तावनपट्टी गांव में शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे करंट लगने से युवक की मौत हो गयी। पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में चुट गई है।

चित्तावनपट्टी गांव निवासी शेषनाथ यादव (42) सुबह टहलने के बाद वापस घर पहुंचा और घर के कमरे के मेज पर रखा पंखा को चालू कर रहे थे। इस दौरान उन्हें बिजली का जोरदार झटका लगा और जमीन पर गिर गये। जिससे अनजान परिजन घर गृहथी के काम मे लगे हुए थे। जब बहुत देर हो गई तो परिजनों ने खिडकी से देखा की शेषनाथ जमीन पर अचेत पड़े हुए है। जिसके बाद आनन फानन में परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कोतवाली ले आई। भाई बदामा यादव ने तहरीर दी। मृतक के तीन पुत्री और एक पुत्र है। मौत के बाद से परिजनों का रो–रो कर बुरा हाल है। मृतक मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। उसकी मौत के बाद से परिवार में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। इस संबंध में कोतवाल संपूर्णानंद राय ने बताया कि शेषनाथ यादव निवासी चित्तावनपट्टी को बिजली का करंट लगने से मौत हुई है। शव को कब्जे में ले लिया गया है और पीएम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के भाई ने तहरीर दी है। जिसके आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: अधिवक्ताओं ने की जमकर नारेबाजी
Next: जनपद में 29 हजार लोगों का हुआ टीकाकरण

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.