Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

जनपद में बने 5885 आयुष्मान कार्ड

ब्यूरो 11-10-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20211011-WA0009

ग़ाज़ीपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के सभागार में सोमवार को बिरनो ब्लाक के प्रमुख राजन सिंह ने लाभार्थियों में वितरित किए गए। जनपद में अब तक 5885 अंत्योदय लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं।

मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान के अंतर्गत अंत्योदय योजना के तहत लाल कार्ड धारक को आयुष्मान कार्ड देने की योजना उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा शुरू की गयी है।
एसीएमओ डॉ के के वर्मा ने बताया कि बहुत से लाभार्थी जागरूकता के अभाव में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का पत्र पाने के बाद भी अब तक अपना कार्ड नहीं बनवा पाए हैं। वहीं दूसरी ओर अंत्योदय योजना के लाभार्थी के लिए शासन के द्वारा आयुष्मान कार्ड बनाए जाने का कार्यक्रम शुरू किया गया है। जिसमें अब तक 5885 कार्ड बनाए जा चुके हैं।
ब्लाक प्रमुख राजन सिंह ने बताया कि यह सरकार की महत्वकांक्षी योजना है, जिसमें हम सभी अपनी जिम्मेदारी को निभाते हुए इसके बारे में लोगों को जागरूक करें। तब जाकर इसका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच पाएगा। बहुत सारे लोगों को अभी तक पता ही नहीं है कि वह अंत्योदय के लाभार्थी है और उन्हें आयुष्मान भारत योजना का लाभ भी मिल सकेगा। इससे वह प्रतिवर्ष प्रति परिवार पाँच लाख रुपये तक के निःशुल्क इलाज का लाभ भी ले सकेंगे।
आयुष्मान अंत्योदय के द्वार कार्यक्रम के तहत करंडा ब्लॉक के सिकंदरपुर ग्राम में भी अंत्योदय कार्ड लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड वितरित किया गया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ अभिनव सिंह ने बताया कि इस योजना के तहत उनके ब्लाक में कुल 146 कार्ड बनाए गए हैं। जिसमें से 28 लोगों का कार्ड की पुष्टि होने के बाद ग्राम प्रधान सिकंदरपुर राजेश सिंह के हाथों वितरण करने का कार्य किया गया।

इस कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम समन्वयक डॉ०धर्मेन्द्र प्रताप सिंह, अमित उपाध्याय ,अनिल यादव, एसीएमओ डॉ उमेश कुमार, सभासद गोपाल जी वर्मा, अरविंद कुमार यादव स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी करंडा, निरंजन प्रसाद चौधरी, अभिषेक राय, प्रमोद कुमार, विशाल राय, राजेश कुमार एवं मदन कुमार सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर संगोष्ठी आयोजित
Next: भगवान राम द्वारा धनुष तोड़ते ही देवताओं ने की पुष्प वर्षा

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.