Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को किया प्रशिक्षित

ब्यूरो 13-10-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20211013-WA0014

ग़ाज़ीपुर। जनपद में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 18 अक्टूबर से 17 नवंबर तक चलेगा। इसके साथ ही 18 अक्टूबर से एक नवम्बर तक दस्तक अभियान भी चलाया जाएगा। इसके लिए ब्लॉक स्तर पर आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है। बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करंडा में क्षेत्र की आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें उन्हें अभियान के तहत गृह भ्रमण के दौरान अपनाई जाने वाली गतिविधियों के बारे में विस्तार से बताया गया।

चिकित्सा अधीक्षक डॉ अभिनव सिंह ने बताया कि गृह भ्रमण के दौरान उन्हें क्षेत्र में बुखार के रोगियों की सूची तैयार करनी है। इसके अलावा आई एल आई (इन्फ्लूएंजा लाइक इनलेस) रोगियों की सूची के साथ ही क्षय रोग के लक्षण वाले व्यक्तियों की सूची एवं कुपोषित बच्चों की सूची तैयार कर उन्हें संबन्धित विभाग को उपलब्ध कराना है। ब्लाक सामुदायिक प्रक्रिया प्रबंधक (बीसीपीएम) प्रमोद कुमार ने साफ-सफाई, कचरा निस्तारण, जलभराव रोकने तथा शुद्ध पेयजल उपलब्धता पर जानकारी दी।

एसीएमओ एवं नोडल अधिकारी डॉ डीपी सिन्हा ने बताया कि विगत तीन वर्षों की भांति इस साल भी संचारी रोगों की रोकथाम के लिए प्रभावी उपाय अपनाते हुए व्यापक अभियान चलाया जाएगा। इस अवसर पर बीपीएम अभिषेक एवं स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अरविंद यादव के साथ ही ऑपरेटर विशाल राय व अन्य लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: राम वनगमन देख लोगों की आंखे हुई नम
Next: मूर्ती रखने को लेकर हुआ विवाद, लेखपाल घायल

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.