Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

मूर्ती रखने को लेकर हुआ विवाद, लेखपाल घायल

ब्यूरो 13-10-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20211013-WA0016

ज़मानियां। कोतवाली क्षेत्र के चांदपुर नई बस्ती मोहल्ला स्थित बब्बनपुर मौजा में एक मूर्ति को मंगलवार को न्यायालय के आदेश पर हटानेे के बाद पुनः रखनेे के मामले में बुधवार कि शाम करीब 3:30 को विवाद हो गया। जिसमें एक पक्ष के लोगों ने हल्का लेखपाल को पीट दिया। लेखपाल ने कोतवाली में लिखित तहरीर दी।
जानकारी के अनुसार बौद्ध धर्म को मानने वाले लोगों बड़ी संख्या में बुधवार की सुबह उपजिलाधिकारी से मिलने पहुंचे और न्यायालय के आदेश पर हटाई गई मूर्ति की मांग करने लगे। लोगो भी आस्था को ध्यान में रखते हुए उपजिलाधिकारी भरत भार्गव ने निजी काश्तकारी में घर के अंदर मूर्ति रखने के लिए उपलब्ध कराई। जिसके बाद लोगों ने कोतवाली से मूर्ति लेकर नारेबाजी करते हुए स्थल पर पहुंचे। जहां दूसरा पक्ष भी पहुंच गया। इस दौरान लोग लेखपाल को देखकर भड़क गए और गाली गलौज करते हुए मारने पीटने लगे। जिसमें उनके कई जगहो पर चोटे आई। लेखपाल विनय कुमार दुबे ने किसी तरह से भीड़ में जान बचाया और कोतवाली पहुंचे। जिसके बाद बड़ी संख्या में पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को समझा बुझा कर मामले को शांत कराया । इस संबंध में उपजिलाधिकारी भरत भार्गव ने बताया कि आस्था को ध्यान में रख कर घर पर मूर्ति रखने के लिए दी गई थी। लेकिन विवाद होने के कारण पुनः मूर्ति को कब्जे में ले लिया गया है। बताया कि लेखपाल विनय कुमार दुबे पर हमला कर मारपीट करने वालों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है।

लेखपाल विनय कुमार दुबे ने बताया कि इस मामले कुल 9 नामजद तथा कुछ अज्ञात के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को किया प्रशिक्षित
Next: गंगा में डूबने से बालक की हुई मौत

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.