Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

गंगा नदी में डूबी युवती‚ तलाश जारी

ब्यूरो 15-10-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
55454

जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के हेतिमपुर गांव स्थित गंगा सेतु से शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे एक अज्ञात युवती ने अज्ञात कारणों से छलांग लगा दी। गोताखोर शव की तलाश में जुटे है।

जानकारी के अनुसार एक अज्ञात युवती सुबह गंगा नदी के पास पहुंची और इधर उधर टहल रही थी। कुछ देर बाद युवती नव निर्मित गंगा सेतु पर अपना दुपट्टा, चप्पल और कपड़ा आदि रख कर गंगा नदी में छलांग लगा दी। सतुआनी घाट पर स्नान कर रहे लोगो की नजर नदी में डूब रही युवती पर पड़ी। जिस पर आस पास मौजूद मल्लाहो ने आनन फानन में डूब रही युवती को बचाने के लिए उस ओर बढ़े लेकिन जब तक लोग पहुंचते तब तक युवती डूब गई। आस पास के लोगो ने घटना की सूचना सेतु पर तैनात पुलिसकर्मी को दी। लेकिन पुलिसकर्मी ने लोगो की बात सुनने की बजाए कानून का पाठ पढ़ा कर डराया। जिस पर लोग वापस लौट गए। गौरतलब है कि पुलिसकर्मी ने घटना की सूचना कोतवाली में देना भी मुनासिब नही समझा और न ही सेतु पर जा कर सूचना की हकीकत की पड़ताल की। जिसके बाद घटना स्थल पर पहुचे मीडियाकर्मियों ने घटना की सूचना कोतवाली में दी। जिस पर कोतवाल सम्पूर्णानन्द राय मय पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना किया। इस दौरान गंगा सेतु पर युवती का दुपट्टा, चप्पल, नया कपड़ा आदि सामान मिला जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया। सेतु के पास स्थित गंगा घाट पर भी पुलिस ने पूछताछ की और गोताखोरों को बुला कर शव खोजने का निर्देश दिया और वहां से चले गए।कोतवाल सम्पूर्णानन्द ने बताया कि युवती के डूबने की सूचना मिली है। जिस पर गोताखोरो की सहायता से खोजने का प्रयास किया जा रहा है। अभी तक कुछ पता नही चल पाया है। युवती का नाम पता एवं घटना का कारण अज्ञात है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: माँ के दरबार में भक्तों की उमड़ी भीड़
Next: डायरिया फैलने की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य महकमा हुआ सक्रिय

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.