Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

आशा एवं आंगनवाड़ी देंगी घर-घर दस्तक, खोजेंगी मरीज एवं बतायेंगी स्वस्थ रहने के उपाय

ब्यूरो 16-10-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Feature Image 2021

गाजीपुर। 18 अक्टूबर से 17 नवम्बर तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान जनपद समेत प्रदेश के समस्त जनपदो में चलाया जायेगा। इस की तैयारीयों तथा विभिन्न विभागों के उत्तरदायित्व निर्धारण हेतु जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 04 अक्टूबर तथा 12 अक्टूबर को सम्बन्धित विभागों के साथ बैठक संपन्न हो चुकी है। इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग को नोडल विभाग बनाते हुए महिला एवं बाल विकास, शिक्षा विभाग, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, सिंचाई विभाग, दिव्यांग जन, सशक्तिकरण विभाग, उद्यान विभाग तथा सूचना विभाग को जनमानस को स्वस्थ रहने के लिए विभिन्न उपाय बताने के लिए उत्तरदायी बनाया गया है।

मुख्यचिकित्सा अधिकारी हरगोविंद सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग तथा महिला एवं बाल विकास विभाग की आशाओं तथा ऑगनवाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा दिनांक 18 अक्टूबर से 1 नवम्बर तक प्रत्येक घरो पर दस्तक देते हुए सर्दी एवं खाँसी-जुकाम के मरीज जो कोविड-19 के सम्भावित मरीज हो सकते है, भी की खोज की जायेगी। इसी प्रकार बुखार के ऐसे मरीजों की भी खोज की जायेगी जो 15 दिनों से अधिक दिनो से बीमार हो। खाँसी तथा बलगम के साथ बुखार वाले मरीजो की सूची तैयार कर उनकी टी0बी0 की जाँच कराई जायेगी। 15 दिनों से अधिक समय से बुखार वाले मरीजों की कालाजार की जॉच भी कराई जायेगी। जॉचोपरान्त उपरोक्त बीमारियों के मरीज पाये जाने पर उनका निःशुल्क उपचार कराया जायेगा।

जिला मलेरिया अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि यह अभियान वर्ष में माह मार्च, जुलाई तथा अक्टूबर में संचालित होता है। माह जुलाई 2021 में सम्पन्न हुए अभियान मे कोविड-19 के सम्मावित लक्षणों वाले 823 मरीज खोजे गये थे, जिनकी जॉच कराये जाने पर तीन मरीज कोविड-19 पॉजिटिव पाये गये, इसी प्रकार खाँसी-बलगम के साथ बुखार वाले 138 मरीजों की खोज कर जॉच कराये जाने पर 36 टीबी पॉजिटिव पाये गये। जिनका उपचार जारी है। कालाजार के 85 संदिग्ध मरीजों की जाँच में कोई भी व्यक्ति कालाजार पॉजिटिव नही पाया गया। बुखार के अन्य 87 मरीजों की मलेरिया की जाँच में कोई भी व्यक्ति मलेरिया पॉजिटिव नही पाया गया। इस प्रकार से अभियान में संकामक बीमारियों की ग्रसितो की खोज कर उनका उपचार किया जाना लक्ष्य है।इसके अतिरिक्त इन कार्यकत्रियों के द्वारा जनमानस को शुद्ध पेय जल सेवन, शौचालयों के प्रयोग, साफ-सफाई के तरीको तथा मच्छरो से होने वाली बीमारियों से बचाव के तरीको के बारे में भी जागरूक किया जायेगा।

वहीं जिला अस्पताल ने मेडिसिन और मेडिकल वार्ड के नोडल डॉ स्वतंत्र कुमार ने बताया कि मौजूदा समय में जिला अस्पताल में बुखार का इलाज कराने आने वाले मरीजों में प्रत्येक 10 मरीज पर एक डेंगू का मरीज मिल रहा है। जिनकी पुष्टि हो जाने पर उनका इलाज कर उन्हें स्वस्थ भी किया जा रहा है। इसके अलावा इन दिनों डायरिया के मरीजों की संख्या भी बढ़ गई है। उनके इन दोनों वार्ड में करीब 20 डायरिया के मरीज हैं जिन का इलाज किया जा रहा है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: ममेरे भाई का हत्यारा पुलिस की पकड़ से दूर
Next: पहलवानों ने अपने कला का मनवाया लोहा

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.