Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

डायरिया फैलने की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य महकमा हुआ सक्रिय

ब्यूरो 16-10-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20211016-WA0004~2

जमानिया। स्थानीय तहसील क्षेत्र के देवरियां एवं पाह सैय्यदराजा गांव में डायरिया फैलने की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य महकमा में हड़कम्प मच गया। स्वास्थ्य विभाग ने सक्रियता दिखाते हुए टीम का गठन कर गांव में ब्लिचिंग पावडर का छिडकाव सहित दवा का वितरण कराया गया।

देवरिया गांव में सुनेना देवी‚ अशोक कुमार राय‚ राज कुमार‚ सुमित कुमार‚ विशाल कुमार राय‚ अभिलाष कुमार राय‚ दीपक खरवार‚ दीपू खरवार‚ भिखारी खरवार‚ सीतू राय‚ अरविन्द कुमार सहित सैकड़ो लोग डायरिया से प्रभावित है। जिसकी सूचना जैसे ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ रविरंजन को हुई तो उन्होंने तत्काल टीम गठित कर गांव में भेज दिया और स्वयं भी पहुंच गये। इस दौरान उन्होंने कहा कि दूषित खाना और पानी से यह बीमारी होती है। इससे मरीज के पेट में दर्द, मरोड़ के साथ लूज मोशन होने लगते हैं। इससे डिहाइड्रेशन की समस्या होती है प्यास तेज लगती है, लेकिन पानी पीने पर उल्टी होने लगती है। कहा कि ऐसे में ध्यान देने और समय से इलाज की जरूरत है।  डॉ अमित चौरसिया ने कहा कि डायरिया दो तरह का होता है। एक्यूट और क्रॉनिक। एक्यूट डायरिया जीवाणु विषाणु या पैरासाइट के कारण होता है। यह सामान्यत: हफ्ते भर में ठीक हो जाता है, लेकिन जब बीमारी हफ्ते भर से ज्यादा रह जाए तो उसे क्रॉनिक कहा जाता है। क्रॉनिक डायरिया आंत की विभिन्न बीमारियों के कारण  हो सकता है। इसमें पाचन तंत्र की गंभीर गड़बड़ी पाई जाती है। उन्होंने सभी से बासी खाना खाने तथा साफ पानी पीने की अपील की और दिक्कत होने पर तत्काल सूचना देने की बात कही। इस संबंध में डॉ रविरंजन ने बताया कि देवरिया गांव में शुक्रवार को कुछ परिवार में डायरिया की शिकायत मिली है। जिस पर टीम ने जांच किया है और दवा का वितरण किया गया है। उन्होंने बताया कि शनिवार को पाह सैय्यदराजा के करीब 8 परिवार भी डायरिया से पीड़ित पाए गए है। जिनके लिए भी टीम गांव में भेजी गई है। इस अवसर पर फामासिस्ट जेएन शुक्ला एवं सुनील भाष्कर दूबे सहित अन्य प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारी मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: गंगा नदी में डूबी युवती‚ तलाश जारी
Next: नारेबाजी कर रहे लोगों को एसडीएम ने लगाई फटकार

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.