Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

नारेबाजी कर रहे लोगों को एसडीएम ने लगाई फटकार

ब्यूरो 16-10-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20211016-WA0021

ज़मानियां। स्थानीय नगर पालिका परिषद के वार्ड नम्बर 24 में जल निकासी की समस्या से तस्त्र लोगों ने शनिवार को नगर पालिका परिषद में गुहार लगाई जहाँ समस्या का समाधान न होने से नाराज लोग मनोनीत सभासद जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में तहसील प्रांगण पहुंच कर नारेबाजी करने लगे।

तहसील प्रांगण में नारेबाजी की आवाज सुनकर एसडीएम भरत भार्गव, सीओ हितेंद्र कृष्ण, कोतवाली प्रभारी सम्पूर्णानन्द राय मय पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए और नारेबाजी कर रहे लोगों को जमकर फटकार लगाई। इस दौरान एसडीएम भरत भार्गव ने कहा कि समस्या का निदान कराने के लिये जरूरी नही है कि नारे लगाये जाए और जुलूस निकाला जाए। कहा कि जिले में 144 धारा लागू है और सहुलियत से अपनी समस्या को कहा जा सकता है। जिसके बाद जल निकासी से परेशान लोगों ने एसडीएम को पत्रक सौपा। इस बाबत एसडीएम भरत भार्गव ने बताया कि समस्या निस्तारण कराने के लिये विभागीय स्तर पर जल्द कार्रवाई की जाएगी। उक्त मौके पर शोएब खान, राजू खान, सलमान, विशाल वर्मा‚ हारिश‚ अजीम‚ सारिफ‚ मटरू‚ राजू‚ अखबर‚ शाहिल‚ शनी‚ सहबाज आदि सहित आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: डायरिया फैलने की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य महकमा हुआ सक्रिय
Next: किसान चौपाल का हुआ आयोजन

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.