Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

पहलवानों ने अपने कला का मनवाया लोहा

संवाददाता 16-10-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20211016-WA0025

नगसर(गाजीपुर)। हर साल की भांति इस वर्ष भी दशहरा के अगले दिन नगसर रेलवे परिसर में शनिवार की दोपहर में कुश्ती व दंगल का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र के साथ बाहर के भी पहलवान अपना अपना दांव आजमाए।

दर्जनों जोड़ी कुश्ती में मुख्य रूप से दीपक पहलवान निजामपुर की कुश्ती शुभम पहलवान वाराणसी से हुई जिसमें शुभम ने बाजी मारी अगली कुश्ती में डब्बू पहलवान मोहम्दाबाद और पं0 दीनदयाल उपाध्याय नगर के आशीष से हुई जिसमें डब्बू ने कुश्ती की कला को प्रदर्शित करते हुए दर्शको में वाहवाही बटोरी फिर दीनदयाल उपाध्याय नगर के अरविन्द शर्मा ने सन्दीप पहलवान को पटकनी दी। दंगल की सबसे महंगी जोड़ी के रूप में दीनदयाल उपाध्याय नगर के मृत्युंजय और हरियाणा के सुमित त्यागी के बीच हुई जिसमें दोनो पहलवान अपने कला का लोहा मनवाया और कुश्ती बराबरी पर छुटी।

कार्यक्रम मे मुख्यातिथि दिलदारनगर के चेयरमैन अविनाश जायसवाल और विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि भास्कर सिंह के साथ ही अजय यादव, राधेमोहन राय, किसान नेता पंकज राय, तेजनारायण, मुलायम यादव, त्रिवेणी राय, मनीष सिंह विट्टू आदि रहे। कुश्ती में रेफरी रामबदन राय और संचालन एडवोकेट रामाशीष राय ने किया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: आशा एवं आंगनवाड़ी देंगी घर-घर दस्तक, खोजेंगी मरीज एवं बतायेंगी स्वस्थ रहने के उपाय
Next: पिता की मौत व पुत्र की हालत गम्भीर

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.