Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

नेशनल क्रिकेट लीग में चयन होने पर हर्ष

संवाददाता 18-10-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Feature Image 2021

गहमर(गाजीपुर)। स्थानीय गांव के एक युवक द्वारा नेशनल क्रिकेट लीग में चयनित होने पर युवा नेता अहमद शमशाद ने मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कर बधाई दी। साथ ही हर सम्भव मदद का भरोसा भी दिलाया।

सेवराई तहसील क्षेत्र के स्थानीय गांव निवासी मरहूम मो रफीक के पुत्र मो उमर ने अपनी मेहनत और लगन के बलबूते समस्याओं से लड़ते हुए नेशनल क्रिकेट लीग में अपनी जगह बना ली। मो उमर हाइस्कूल तक कि पढ़ाई किये हैं जो पिता के निधन के बाद परिवारिक समस्याओं के कारण आगे की पढ़ाई छोड़ दी। यह क्रिकेट के अच्छे गेंदबाज रहे हैं। तत्कालीन गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के कोच रहे राजीव सिंह ने इन्हें नेशनल क्रिकेट लीग अंडर 23 के तहत आवेदन कराया। 12 अप्रैल और 16 जून फिर 17 अगस्त लगातर तीन बार ट्रायल का डेट रद्द हुआ। एक बार यह हिम्मत हार चुके थे और परिवार के भरण पोषण के लिए प्राइवेट कंपनी में कुछ दिन काम भी किये। तभी एकेडमी के द्वारा 10 अक्टूबर को ट्रायल के लिए नई दिल्ली बुलाया गया। जहाँ शारीरिक परीक्षण के बाद इन्हें यूपी के टीम के साथ खेलते हुए दिल्ली के टीम के साथ ट्रायल खेलना था। मैच के दौरान बेहतरीन और तेज गेंदबाजी कर न सिर्फ दिल्ली के टीम को हराया बल्कि लीग में अपनी जगह भी सुनिश्चित कर ली। अति गरीब परिवार के उमर का नेशनल क्रिकेट लीग में चयन होने से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। साथी खिलाड़ियों ने शोसल मीडिया पर उमर को बधाईयां दी। दिल्ली से लौटने के बाद सोमवार को सतराम गंज बाजार में एक सम्मान सभा कर युवा नेता अहमद शमसाद ने मिठाई खिलाकर उमर को मुह मीठा कराया और हर सम्भव मदद का भी भरोसा दिलाया। लोगो मे भी मिठाई का वितरण किया गया। मो उमर 4 भाइयो में तीसरे नम्बर पर है और इनकी तीन बहनों में एक कि शादी हो चुकी है। बेटे के इस चयन से माँ शहनाज बानो की खुशी के आंसू रुकने का नाम ही नही ले रहे हैं।
इस मौके पर इम्तियाज अंसारी, मिनहाज खान, मोदस्सिर खान, टुन्नू खान, अजय गुप्ता, सुनील गुप्ता, अभिषेक सिंह, मुमताज अंसारी आदि लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: एक नवम्बर से मतदाता पुनरीक्षण अभियान की होगी शुरूआत-एसडीएम
Next: रेलवे स्टेशन पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.