Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

अधिवक्ताओं ने एसडीएम को सौपा मांग पत्र

ब्यूरो 20-10-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20211020-WA0008

जमानियां। स्थानीय बार एसोसिएशन की आवश्यक बैठक बुधवार को बार सभागार में आयोजित की गई जिसमें शहाजहांपुर की अदालत परिसर में अधिवक्ता को गोली मार कर हत्या करने की निन्दा की गई। अधिवक्ताओं ने इससे संबंधित मांग पत्र एसडीएम को सौंपा।

बैठक की अध्यक्षता कर रहे अध्यक्ष गोरखनाथ सिंह ने कहा कि बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर बैठक आहूत की गई है। कहा कि शाहजहांपुर कचहरी में एसीजेएम ऑफिस में सोमवार सुबह 11 बजे अधिवक्ता भूपेंद्र प्रताप सिंह (57) की कचहरी में गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली मारकर हत्या एवं अधिवक्ताओं पर आये दिन किये जा रहे हमले की घोर निंदा की गई तथा अधिवक्ताओं की सुरक्षा के सबंध में विचार विमर्श किया गया। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि समस्त अधिवक्तागण न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। जिसके बाद अधिवक्ताओं ने तीन सूत्रीय मांग अधिवक्ता सुरक्षा कानून लागू किया जाय‚ मृतक अधिवक्ता के परिवार के एक आश्रित सदस्य को सरकारी नौकरी तथा 50 लाख रुपये की सहायता राशि दिया जाय। न्यायालय परिसर में सुरक्षा के मद्देनजर सीसीटीवी कैमरा लगवाया जाए आदि से संबंधित पत्र उपजिलाधिकारी भारत भार्गव को सौपा। इस अवसर पर उदय नारायण सिंह‚ काजी शकील‚ काशी नाथ राय‚ मेराज हसन‚ सुरेन्द्र प्रसाद‚ फैसल होदा‚ रवि प्रकाश‚ अशोक कुमार गुप्ता‚ घनश्याम‚ दीनदयाल उपाध्याय आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे। संचालन रामजी राम ने किया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों का 21 अक्टूबर से होगा दो दिवसीय प्रशिक्षण
Next: पीड़ितों का किया गया इलाज एवं दवा का हुआ वितरण

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.