Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

कलयुगी मामा ने भांजे का गला रेतकर की हत्या

संवाददाता 22-10-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Feature Image 2021

गहमर(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के बारा गांव में गुरुवार की शाम सगे मामा द्वारा अपने ही मासूम भांजे की गला रेतकर हत्या किए जाने के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल व्याप्त है। वही पुलिस मृतक दानियाल के चाचा की तहरीर पर आरोपी मामा को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही कर रही है।
ज्ञात हो कि थाना क्षेत्र के बारा गांव के स्व. इसरार की पुत्री शबाना की शादी दिलदारनगर थाना क्षेत्र के मिर्चा गांव निवासी अमजद के साथ हुई है। विगत एक सप्ताह पूर्व शबाना अपने पुत्र दनियाल (5) के साथ अपने मायके आई हुई थी। गुरुवार को दनियाल अपने मामा अमजद के साथ घर मे ही खेल रहा था कि अचानक अमजद ने दनीयाल को कमरे में ले जाकर चाकू से उसका गला रेत दिया। आनन फानन में परिजनों द्वारा उसे निजी चिकित्सालय पहुचाया गया जहाँ चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया। वही घर के पिछले रास्ते से भाग रहे आरोपी अमजद को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस को सुपुर्द कर दिया। इस संबंध में कोतवाल त्रिवेनीलाल सेन ने बताया कि मृतक दनियाल के चाचा अरबाज खान पुत्र मु. शमीम खान निवासी मिर्चा थाना दिलदारनगर की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही कर रही है। घटना में प्रयुक्त्त आला कत्ल चाकू को घटना स्थल से बरामद कर लिया गया है। मृत मासूम का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया जाएगा।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: मिशन शक्ति : पांच छात्राओं ने एक दिन के लिए संभाला प्रशासनिक दायित्व
Next: कांग्रेस कार्यालय में मिठाई बांटकर एक-दूसरे का कराया गया मुंह मीठा

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.