गाजीपुर। महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय का लोकार्पण प्रधानमंत्री भारत सरकार के कर कमलो द्वारा 25 अक्टूबर 2021 को वर्चुअल के माध्यम से किया जायेगा।
प्रधानमंत्री द्वारा प्रदेश के कुल 06 अन्य मेडिकल कालेजो का लोकार्पण सिद्धार्थनगर जनपद से किया जायेगा। जिसके लिए जनपद गाजीपुर में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा सारी तैयारियां पूरे जोर-शोर पर चल रही है।
जिलाधिकारी एम पी सिंह ने महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में हो रही तैयारियों एवं व्यवस्थित ढ़ग एवं सुचारू रूप से सम्पन्न कराने हेतु हाल का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होने कालेज परिसर, डिसेक्शन हाल, लेक्चर रूम, इग्जामिनेशन कक्ष का निरीक्षण किया। लेक्चर रूम में ही लोकार्पण की वर्चुवली कार्यक्रम को सम्पन्न कराया जायेगा। जिलाधिकारी ने कार्यक्रम का लोकार्पण हेतु मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों एवं आगन्तुको के आने व बैठने की समुचित व्यवस्था कराया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 हरगोविन्द सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक/प्रधानाचार्य रा0मे0का0 राजेश कुमार सिंह, अधिशासी अभियन्ता लो नि वि, कार्यदायी संस्था, एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।