Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

जागरूकता शिविर के माध्यम से लोगों को किया गया जागरूक

ब्यूरो 25-10-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20211025-WA0007

गाजीपुर। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में 25.10.2021 को विधिकजागरूकता शिविर बक्सूपुर ग्राम पंचायत, सदर, गाजीपुर में सुश्री कामायनी दूबे, पूर्णकालिक सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर द्वारा प्रतिभाग किया गया।

इस अवसर पर श्री ओमप्रकाश यादव, ए0डी0ओ0, सुरेन्द्र कुमार यादव, ग्राम सचिव, श्रीमती प्रमिला देवी ग्राम प्रधान आदि लोगो के माध्यम स्थानीय लोगो को जागरूकता शिविर के माध्यम से जागरूक किया गया।
विधिक सहायता जागरूकता कार्यक्रम को मोबाईल वैन यू0पी0-112 परियोजना के अन्तर्गत जनपद में संचालित पीआरवी वाहनों द्वारा पम्फलेट/लिफलेट्स, हैण्डबिल बांटकर जागरूक किया गया एवं डोर टू डोर कार्यक्रम के अन्तर्गत तहसील विधिक सेवा समिति जखनियां के अन्तर्गत खानपुर, रायपुर व मोहब्बतपुर में श्री संजय कुमार राय, तहसीलदार, जखनियां विकास खण्ड जखनियां, गाजीपुर श्री झुन्ना सिंह, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि श्री मनोज राजभर, ग्राम प्रधान श्री संतोष कुमार यादव, पी0एल0वी0 द्वारा पम्फलेट/लिफलेट्स, हैण्डबिल बांटा गया तथा डोर टू डोर सरकार एवं निर्वाचन संबंधित ट्रेनिंग तहसील विधिक सेवा समिति, सदर के अन्तर्गत रायफल क्लब, गाजीपुर के अन्तर्गत नायब तहसीलदार, सदर, गाजीपुर द्वारा समस्त सुपरवाइजर एवं समस्त बीएलओ गाजीपुर को प्रशिक्षण दिया गया।
नालसा मोबाइल ऐप योजना एवं डोर टू डोर कार्यक्रम के अन्तर्गत तहसील विधिक सेवा समिति, सैदपुर मीटिंग हाल, सी0एच0सी0 एवं अन्तर्गत थाना करण्डा में नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक, सैदपुरइ रणजीत कुशवाहा, पी0एल0सी0 सैदपुर कंचन मौर्या, पी0एल0सी0 सैदपुर एवं चंदन यादव, पी0एल0वी0 सैदपुर द्वारा स्थानीय लोगों को पम्फलेट/लिफलेट्स, हैण्डबिल बांटकर जागरूक किया गया। समस्त विकास खण्ड, गाजीपुर के द्वारा सहायता समूह की बैठक के दौरान लोगो को सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजना को स्वयं सहायता समूह की महिला अध्यक्ष ने समूह से मिलने वाली सहायता एवं महिलाओ को स्वरोजगार के बारे में बताया गया जिसमें समूह की सभी महिला सदस्य उपस्थित रही तथा विकास खण्ड बिरनों जनार्दन कुमार, बीएमएम, बिरनों व उपस्थित लोगों को योजनाओ से लाभांवित किया गया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: बीडीओ की संस्तुति व सीडीओ की अनुमति के बिना नही होगा सफाईकर्मीयों का स्थानान्तरण
Next: आडियो कॉन्फ्रेंस पशुपालन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.