Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत चलाया गया स्वच्छता अभियान

ब्यूरो 28-10-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20211028-WA0022

गाजीपुर। नेहरु युवा केन्द्र युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वधान में विकासखंड सदर के आरसेटी के प्रांगण में स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत स्वच्छता अभियान चलाया तथा प्लास्टिक कचरा एकत्रित किया गया।

जिसमें आरसेटी और नेहरु युवा केन्द्र के प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि नेहरू युवा केंद्र संगठन लखनऊ के उप निदेशक राजेश मिश्रा ने कहा कि प्लास्टिक कचरा हम सभी भारत वासियों के स्वच्छ पर्यावरण और उत्तम स्वास्थ्य के लिए नासूर बन चुका है। हम सिंगल यूज़ प्लास्टिक का प्रयोग बंद करना होगा तभी हम अपने भारत को स्वच्छ और स्वस्थ भारत बना सकते हैं। श्री मिश्रा ने लोगों को सतर्कता जागरूकता की शपथ भी दिलवाई। जिला युवा अधिकारी कपिलदेव राम ने कहा कि जनपद में 18000 किलोग्राम प्लास्टिक कचरा एकत्रित करने का लक्ष्य रखा गया है। यह अभियान 31 अक्टूबर तक चलाया जाएगा इस अभियान में जनपद के विभिन्न सामाजिक संगठन ,पुलिस विभाग, पंचायत विभाग और नगर पालिका परिषद के साथ मिलकर चलाया जा रहा।
इस अवसर पर आरसेटी के निदेशक विनोद शर्मा, जिला परियोजना अधिकारी बृजेश कुमार श्रीवास्तव, सुभाष चंद्र प्रसाद एपीए, धर्म देव प्रसाद सलाहकार, रामाधार यादव प्रशिक्षक, खुशबू वर्मा ,चंदन पटेल राहुल, सुरेंद्र राम इत्यादि लोग उपस्थित थे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: सहकारिता राज्यमंत्री ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को वितरित किए स्मार्टफोन
Next: सहकारिता राज्य मंत्री व एमएलसी ने मेला का किया शुभारम्भ

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.