Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

सहकारिता राज्यमंत्री ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को वितरित किए स्मार्टफोन

ब्यूरो 28-10-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20211028-WA0019

गाजीपुर। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की आंगनबाडी कार्यकर्ताओं को एंड्राइड मोबाइल फोन देकर उन्हें डिजिटलीकरण से जोड़कर और मजबूत बनाया जा रहा है। गुरुवार को करंडा परियोजना से जुड़ी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सहकारिता राज्यमंत्री डॉ संगीता बलवंत ने स्मार्टफोन प्रदान गया।

इस मौके पर डॉ संगीता ने कहा कि योगी सरकार हर किसी को स्मार्टफोन से जोड़कर उनका और विभाग का विकास कराना चाह रही है। इसी कड़ी में आज आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को शासन की ओर से स्मार्टफोन उपलब्ध कराये गए हैं। इसके साथ ही शासन ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय भी बढ़ा दिया है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी दिलीप कुमार पांडे ने बताया कि सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्टफोन वितरित करने के लिए विभाग को प्राप्त हो चुके हैं। गुरुवार को करंडा परियोजना से जुड़ी 60 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्टफोन वितरित किए गए। स्मार्टफोन पाने के बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। इस दौरान उन्होंने बताया कि फील्ड विजिट के दौरान किए गए कार्यों को स्मार्टफोन के सहारे डाटा अपलोड करना होगा। जो कुछ ही समय में विभागीय अधिकारियों के पास पहुंच जाएगा। जिससे रिकॉर्ड एक जगह स्टोर करने में सहूलियत होगी और विभागीय कार्यो में पारदर्शिता भी आएगी।
इस दौरान स्मार्टफोन पाने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ऊषा देवी (दीनापुर), किरण सिंह मौर्य (गौसदेपुर) तथा मीरा यादव (मानिकपुर) ने कहा कि पूर्व में फील्ड विजिट के दौरान कार्य करने और उनका रिकॉर्ड बनाने में काफी समय लग जाया करता था। स्मार्टफोन मिल जाने से हम लोगों को बहुत ही सहूलियत मिलेगी। इस मौके पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहित सीडीपीओ तथा विकास खंड करंडा के बीडीओ तथा सहायक विकास अधिकारी उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: दीपावली मेले का विधायक ने किया उद्घाटन
Next: स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत चलाया गया स्वच्छता अभियान

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.