Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

सपा की जन जागरण पदयात्रा शुरू

ब्यूरो 28-10-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20211028-WA0017

जमानियां। समाजवादी पार्टी जन जागरण पदयात्रा का बृहस्पतिवार को हेतिमपुर गांव स्थित सपा कार्यालय से निकाला गया। जिसमें पूर्व की सपा सरकार की उपब्धियों एवं प्रदेश सरकार की नाकामियों के बारे में लोगों को बताया गया।

पदयात्रा हेतिमपुर‚ जमानियां कस्बा‚ हरपुर‚ जीवपुर‚ मतसा‚ सब्बलपुर आदि गांव तक गयी। जहां पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पार्टी का प्रचार प्रसार करते हुए पूर्व की सपा सरकार की उपलब्धियों को बताया। इसके साथ ही वर्तमान भाजपा सरकार में फैले भ्रष्टाचार, अधिकारियों की मनमानी आदि को जन जन तक पहुंचा कर सत्ता से बेदखल करने की अपील की। इस दौरान पद यात्रा प्रभारी डॉ इन्द्रेश ने कहा कि मिठी बोली और भावुक भाषणों से देश की तरक्की नहीं होगी। केंद्र और प्रदेश की सरकार जनता को गुमराह करने में लगी है और सभी को कर्ज में डूबाने की साजिश कर रही है। इसको समझना होगा। इस पद यात्रा में पूर्व एमएलसी विजय यादव, विधानसभा अध्यक्ष अनिल यादव‚ शिवम यादव, अमलेश यादव, डॉ आर एन पाल, सुबह यादव, आजाद राय,रोहित आदि लोग मौजूद रहे। जिनका लोगो ने माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर रजनीकांत यादव, रामाश्रय यादव, प्रभुनाथ,  मिथलेश यादव, बिहारी यादव,रिशु यादव, कलीम खाँ, पंकज यादव, टुन्ना यादव, शम्भू यादव, विकाश आदि लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: श्रीराम कथा का आयोजन 1 नवम्बर से 3 नवम्बर तक
Next: दीपावली मेले का विधायक ने किया उद्घाटन

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.