Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

सभी वी0एल0ओ0 को गरूड़ एप एवं वोटर हेल्प एप डाउनलोड करने का डीएम ने दिया निर्देश

ब्यूरो 29-10-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20211029-WA0007

गाजीपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी एम0पी0 सिंह की अध्यक्षता मे सहजानन्द पी0जी0 कालेज मे 01 नवम्बर से 30 नवम्बर 2021 तक नियत मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के सम्बन्ध में आयोग के निर्देशानुसार कार्यवाहियां सुनिश्चित कराने के सम्बन्ध मे प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।

इस प्रशिक्षण मे विधान सभा एवं मुहम्दाबाद एवं जमांनिया के बी0एल0ओ0, पदाभिहीत अधिकारी, सुपरवाइजर, ए0इ0आर0ओ0 को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक ग्रामपंचायत की बैठक बुलाकर उसमें मतदाता सूची पढ़ी जाय, पुनरीक्षण अभियान के अन्तर्गत प्रत्येक ग्राम पंचायत में 18-19 वर्ष के नए मतदाताओं के नाम जोड़े जाने, पूर्व से अंकित प्रविष्टियों में आवश्यक संशोधन, फोटो अथवा फोटो पहचानपत्र की त्रुटियों का निराकरण, 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं का सत्यापन, शिफ्टेड, डुप्लीकेट एवं डेड मतदाताओं के नाम का निरस्तीकरण, दिव्यांगजनों के नाम मतदाता सूची में सम्मिलित किए जाने आदि की कार्यवाही की जाय तथा नियत तिथि पर बैठक के उपरान्त समस्त उपस्थित व्यक्तियों को मतदान की शपथ दिलाई जाए। उन्होने सभी वी0एल0ओ0 को गरूण एप एवं वोटर हेल्प एप डाउनलोड करने का निर्देश दिया।
इसके अतिरिक्त 01 नवम्बर 2021 को प्रत्येक ग्रामपंचायत में मतदान के महत्व एवं मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम को सफल बनाए जाने के सम्बन्ध में रणनीति पर चर्चा की जाय। इस कार्यक्रम के अन्तर्गत अभियान की विशेष तिथियां-07 नवम्बर, 13 नवम्बर, 21 नवम्बर एवं 27 नवम्बर नियत हैं। इन तिथियों पर प्रत्येक बी0एल0ओ0 एवं अधिकारियों द्वारा पोलिंग स्टेशन पर आवेदन पत्र प्राप्त किए जाएंगे।
अभियान के व्यापक प्रचार‘-प्रसार एवं मतदाता जागरूकता को लेकर जनपद के सभी स्नातक एवं परास्नातक विद्यालयों में 01 नवम्बर को मतदान के महत्व पर संक्षिप्त परिचर्चा की जाएगी एवं उपस्थित छात्र-छात्राओं को मतदान की शपथ दिलाई जाएगी।
इसके अतिरिक्त समस्त छात्र-छात्राओं से निर्धारित प्रारूप पर अंडरटेकिंग भरवाई जाए कि पात्र होने की दशा में उनका एवं सभी परिवारजनों का नाम मतदाता सूची में सम्मिलित है और उनके द्वारा अपने परिवार के सदस्यों के साथ मतदान के महत्व के सम्बन्ध में चर्चा करते हुए मतदान में भागीदारी के लिए जागरूक व प्रोत्साहित किया गया है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की हुई मौत
Next: निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत राजनैतिक दलों के साथ बैठक सम्पन्न

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.