जमानियां। दानापुर रेल प्रखंड के स्थानीय स्टेशन बाजार स्थित डिगरी नहर पुलिया के पास शुक्रवार की सुबह करीब 5:30 बजे किलोमीटर 711/31 से 711/33 के बीच एक अज्ञात 45 वर्षीय युवक की गाड़ी संख्या 02545 लोकमान्य तिलक की चपेट में आने से मौत हो गई।
राहगीरों ने युवक के शव को देख कर घटना की सूचना पोर्टल मिथलेश को दी और पोर्टल ने घटना की सूचना स्टेशन पर दी। जिस पर मौके पर पहुंची जीआरपी ने छतविक्षत शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त करने में जुट गई। इस संबंध में दिलदारनगर जीआरपी प्रभारी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। मृत युवक आसमानी रंग का सर्ट एवं सफेद रंग का पैंट पहना था।