Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

जनपद के 712 ग्रामसभा हुए प्रथम डोज से संतृप्त

ब्यूरो 30-10-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20211030-WA0003

गाजीपुर। कोविड-19 वैक्सीनेशन को लेकर प्रदेश सरकार काफी गंभीर है। जिसको लेकर आने वाले समय में कोविड-19 वैक्सीनेशन के लिए लोगों के घर-घर कराए जाने का निर्णय लिया है। जिसको लेकर शनिवार को सभी ब्लॉक में बीडियो की अध्यक्षता में एक बैठक कर घर-घर सर्वे कर, छूटे हुए लोगों का कोविड-19 वैक्सीनेशन कराए जाने पर चर्चा किया गया।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ उमेश कुमार ने बताया कि कोविड-19 वैक्सीनेशन को लेकर प्रत्येक ब्लॉक पर शनिवार को टास्क फोर्स की बैठक की गई। जिसमें ब्लॉक के चिकित्सा अधीक्षक, सीडीपीओ, एडीओ, लेखपाल और सचिव शामिल रहे। उन्होंने बताया कि घर-घर जाकर कोविड-19 वैक्सीनेशन की प्रथम एवं छूटे हुए लोगों के लिए कार्य योजना बनाई गई है। जिसमें स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर सर्वे करेंगे और कोविड-19 टीकाकरण से वंचित लोगों की लिस्ट तैयार करेंगे। ताकि छूटे हुए लोगों का टीकाकरण कराया जा सके।

उन्होंने बताया कि जनपद में कुल 1246 ग्राम सभाएं हैं। जिसमें से 712 ग्राम सभा टीकाकरण के प्रथम डोज से संतृप्त हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि अब तक जनपद में 16.96 लाख को प्रथम डोज एवं 5.12 लाख लोगों को सेकंड डोज लगाया जा चुका है। वही जनपद में टीकाकरण के क्षेत्र में ट्रामासेंटर मोहम्मदाबाद ने 1.85 लाख लोगों का टीकाकरण करा कर आज भी प्रथम स्थान पर कायम किया है। जबकि दूसरे स्थान पर  सैदपुर है जिसने 1.62 लाख लोगों का टीकाकरण किया है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: जिला योजना समिति की बैठक 3 नवम्बर को
Next: केंद्र सरकार के निर्देश पर 6 सदस्यीय टीम ने किया जनपद का दौरा

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.