Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

केंद्र सरकार के निर्देश पर 6 सदस्यीय टीम ने किया जनपद का दौरा

ब्यूरो 30-10-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Feature Image 2021

ग़ाज़ीपुर। जनपद के दो ब्लॉक मोहम्मदाबाद और करंडा बालू मक्खी से होने वाला वेक्टर जनित रोग कालाजार से प्रभावित है। इन ब्लाकों में 2018 से लेकर अब तक कुल 5 मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग के त्वरित प्रयास से आज सभी पूर्ण रूप से स्वस्थ हैं। इन्हीं सभी मरीजों और उनके गांव के भौतिक सत्यापन के लिए केंद्र सरकार द्वारा भेजी गई 6 सदस्य टीम ने शनिवार को जिले का दौरा किया । टीम की अगुवाई डिप्टी डायरेक्टर राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के डॉ नरेश गिल कर रहे थे । टीम ने मोहम्मदाबाद और फिर जिला अस्पताल पहुंच कर निरीक्षण किया।

डॉ. नरेश गिल ने बताया कि वह मोहम्मदाबाद तहसील के रघुवरगंज और फैजुल्लापुर गांव में गए। जहां पर वह कालाजार के मरीजों से मिलकर उनके इलाज के संबंध में पूरी जानकारी लिया।  मौजूदा समय में उन्हें कोई परेशानी नहीं है इस बात को भी पुख्ता किया गया । इसके अलावा  आसपास के ग्रामीणों से मिलकर पूरी जानकारी ली गयी । साथ ही गांव की आशा वर्कर से उन्होंने कालाजार के मरीज मिलने पर उन्हें क्या करना है इसके बारे में जानकारी ली। आशा वर्कर के जवाब से पूरी टीम संतुष्ट हुई।

मोहम्मदाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ आशीष राय ने बताया की टीम गांव के निरीक्षण करने के पश्चात उनके स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। जहां पर टीम द्वारा कालाजार के मरीजों को लेकर किए जाने वाले कार्यवाई के संबंध में जानकारी लिया। साथ ही आर के 39 जांच किट जिससे मरीजों की जांच की जाती है उसकी उपलब्धता के बारे में भी जानकारी ली । यहां से संतुष्ट होने के पश्चात टीम जिला अस्पताल गाजीपुर के लिए रवाना हो गई।

इस टीम में डॉ अतुल मित्तल, डॉ निशांत, डॉ अमरेश कुमार, डॉ विनय गर्ग(ज्वाइन डायरेक्टर), डॉ के राघवेंद्र के साथ ही जिला मलेरिया अधिकारी मनोज कुमार, एसएमआई नवीन प्रकाश, बीपीएम संजीव कुमार, बइसीपीएम मनीष कुमार, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी त्रिभुवन एवं पाथ के अधिकारी भी शामिल रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: जनपद के 712 ग्रामसभा हुए प्रथम डोज से संतृप्त
Next: दो शिफ्टों में होगा कोविड़ टीकाकरण

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.