Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

श्री चित्रगुप्त पूजन समारोह का आयोजन 6 नवंबर को

ब्यूरो 30-10-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Feature Image 2021

गाजीपुर। श्री चित्रगुप्त वंशीय सभा की कार्यकारिणी की बैठक शुक्रवार की शाम 7:00 बजे सभा के कार्यालय श्री चित्रगुप्त मंदिर ददरी घाट पर संपन्न हुई।

जिसमें गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी सार्वजनिक वार्षिक श्री चित्रगुप्त पूजन समारोह का आयोजन 6 नवंबर 2021 दिन शनिवार को शाम 4:00 बजे स्थानीय श्री चित्रगुप्त मंदिर परिसर ,ददरी घाट में किये जाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। बैठक में वार्ता करते हुए संस्था के मंत्री अजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सरकार द्वारा जारी कोरोना गाइडलाइंस का पालन करते हुए समारोह सायंकाल 4:00 बजे से प्रारंभ किया जाएगा, तथा पूजन उपरांत भगवान श्री चित्रगुप्त जी की आरती के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम में भजन गायकी तथा झांकी प्रदर्शन का कार्यक्रम होगा। इस संपूर्ण कार्यक्रम का संपादन मणिकर्णिका घाट वाराणसी एवं अघोर पीठ सत्य नाथ मठ, कादीपुर- सुल्तानपुर के पीठाधीश्वर पूज्य पाद आदरणीय कपाली बाबा के आशीर्वाद पर्यन्त किया जाएगा। अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष आनंद शंकर श्रीवास्तव एडवोकेट ने किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से नीरज श्रीवास्तव, शिव शंकर सिन्हा, ओम प्रकाश श्रीवास्तव, रवि श्रीवास्तव, भूपेंद्र श्रीवास्तव, सुनील दत्त, संतोष श्रीवास्तव, प्यारे मोहन, मनोज कुमार राजू, आनंद वर्मा, दीपक श्रीवास्तव, संदीप, सुनील एडवोकेट, पंकज श्रीवास्तव, अम्बरीश श्रीवास्तव, अनिल श्रीवास्तव आदि लोग उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: विषाक्त पदार्थ का सेवन करने से युवक की हालत नाजुक
Next: अर्ह मतदाताओ को पंजीकृत किये जाने हेतु किया गया निर्देशित

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.