Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षित कार्यक्रम का डीएम ने फीता काटकार किया शुभारम्भ

ब्यूरो 01-11-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20211101-WA0006

गाजीपुर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 1 नवम्बर 2021 से 30 नवम्बर 2021 तक चलने वाले विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 हेतु मतदाता सूचि के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षित कार्यक्रम का शुभारम्भ राजकीय महिला महाविद्यालय गाजीपुर में जिला निर्वाचन अधिकारी एम पी सिंह ने मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलित एवं फीता काटकर किया।

इस अवसर पर उन्होने वहां उपस्थित प्रधानाचार्य एवं छात्राओ को मतदाता जागरूकता के सम्बन्ध में शपथ दिलायी तथा 18 वर्ष एवं उससे उपर के मतदाताओ मे मतदाता रजिस्ट्रेशन फार्म का वितरण किया।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने अपने सम्बोधन में कहा कि हमारा देश एक लोक तंन्त्रात्मक देश है यहा प्रत्येक 05 वर्ष में चुनाव होते है। मतदान प्रत्येक व्यक्ति का मूल अधिकार है। मतदान से ही एक विकसित एंव मतबूत राष्ट्र का निर्माण होता है। हम सब का दायित्व है कि अपने-अपने मतो का शत-प्रतिशत उपयोग करते हुए एक मजबूत राष्ट्र के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाये तथा अपने परिवार, पास -पडोस, गॉव , मुहल्ला में भी लोगो को मतदान हेतु प्रेरित करे।
उन्होने कहा कि जनपद में 1 नवम्बर, 2021 से 30 नवंबर 2021 यह अभियान चलेगा। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम में मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से जोडे व हटाये जायेगे । उन्होंने बताया कि यदि किसी मतदाता के नाम या अन्य किसी विवरण में संशोधन की आवश्यकता है तो अपना संशोधन भी करा सकते हैं एवं जो मतदाता एक ही विधानसभा क्षेत्र में एक मतदेय स्थल से किसी अन्य मतदेय स्थल पर शिफ्ट हो गए हैं, ऐसे मतदाता भी आयोजित होने वाले शिविरों का लाभ उठाते हुए अपना नाम स्थानांतरित करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि नाम सम्मिलित कराने के लिए फॉर्म 6, प्रवासी भारतीयों के लिए फॉर्म 6 क, मतदाता सूची से नाम कटवाने के लिए फॉर्म 7, नाम या अन्य किसी विवरण में संशोधन कराने के लिए फॉर्म 8 एवं एक ही विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत एक मतदेय स्थल से दूसरे मतदेय स्थल पर नाम स्थानांतरित कराने के लिए फार्म 8 क भरते हुए संचालित विशेष अभियान का लाभ उठा सकते हैं । उन्होंने सभी का आह्वान करते हुए कहा कि प्ले स्टोर के माध्यम से अपने अपने मोबाइल में वोटर हेल्पलाइन एप्प डाउनलोड करके अपने घर, कार्यालय से ही ऑनलाइन फॉर्म भरकर इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। ऑफलाइन आवेदन करने के लिए विशेष अभियान तिथियों में अपने-अपने मतदान केंद्रों/स्थलों पर उपस्थित होकर बीएलओ अथवा पदाभिहित अधिकारियों के पास अपना आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं । उन्होने बताया कि 1 जनवरी 2022 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य 1 नवंबर से 30 नवंबर 2021 तक कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि पुनरीक्षण/विशेष अभियान के तहत आगामी 7 नवंबर दिन रविवार, 13 नवंबर दिन शनिवार, 21 नवंबर दिन रविवार, 27 नवंबर दिन शनिवार को दावे और आपत्तियां प्राप्त करने के लिए सभी मतदान केंद्रों/स्थलों पर विशेष अभियान आयोजित कराए जाएंगे। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी अरूण कुमार सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक ओ पी राय, प्रधानाचार्य महिला पी जी कालेज, प्रो0सविता भारद्वाज, जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार, एंव अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: यातायात माह का शुभारंभ जिलाधिकारी ने फीता काटकर किया
Next: दिव्यांग मतदाताओं हेतु कमेटी के गठन के संबंध में दिये गये निर्देश

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.