Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

नगदी व तमन्चा सहित दो अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 01-11-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20211101-WA0009~2

गाजीपुर। थाना सादात पुलिस तथा थाना जलालपुर जनपद जौनपुर की संयुक्त पुलिस टीम ने चोरी/छिनैती के नगदी व तमन्चा सहित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत् अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सैदपुर के पर्वेक्षण में सादात पुलिस व थाना जलालपुर जनपद जौनपुर की पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर मौनी बाबा आश्रम सादात के पास से 02 व्यक्तियों – राजा राजभर पुत्र रमेश राजभर ग्राम डढवल थाना सादात जनपद गाजीपुर व बृजेश राजभर पुत्र प्यारे लाल राजभर ग्राम करीमुल्लापुर थाना शादियाबाद जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार किया गया ।
अभीयुक्त राजा राजभर के कब्जे से एक अदद तमंचा 315 बोर तथा 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ तथा थाना जलालपुर जनपद जौनपुर के मुकदमें से संबंधित चोरी/छिनैती के बरामद 15000/- रूपया नकद तथा थाना खानपुर के मुकदमें से संबंधित बरामद 10000/- रूपया नकद अभियुक्त बृजेश राजभर के कब्जे से चोरी/छिनैती के कुल 24000/- रुपये तथा एक अदद तमंचा 315 बोर तथा 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ अभियुक्तगणों के कब्जे से बरामद नाजायज शस्त्रों/कारतूसों के संबंध में थाना स्थानीय पर क्रमशः मु0अ0सं0 229/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम अभियुक्त राजा राजभर पुत्र रमेश राजभर ग्राम डढवल थाना सादात जनपद गाजीपुर तथा मु0अ0सं0 230/2021 धारा /25 आर्म्स एक्ट बनाम बृजेश राजभर पुत्र प्यारे लाल राजभर ग्राम करीमुल्लापुर थाना शादियाबाद जनपद गाजीपुर का अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष शशिचन्द चौधरी, उ0नि0 महेन्द कुमार यादव, उ0नि0 राजेश कुमार गिरि, हे0का0 रामराज तिवारी, का0 अजय प्रसाद, का0 सतीश कुमार, का0 अमरमणि यादव, का0 प्रशान्त कुमार, का0 शिवलाल, का0 संदीप पटेल, का0 दिलीप कुमार, का0 सौरभ यादव व थाना जलालपुर जनपद जौनपुर से
उ0नि0 रमेशचन्द्र, का0 सुनील कुमार यादव, का0 आनन्द कुमार सिंह मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: 2 राशि गाय, 3 राशि बैल व तमन्चा के साथ 6 पशु तस्कर गिरफ्तार
Next: मुकदमा वापस लेने के मांग को लेकर दूसरे दिन भी जारी रहा धरना

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.