Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

पूर्वदशम् छात्रवृत्ति हेतु सूचना

ब्यूरो 02-11-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Feature Image 2021

गाजीपुर। शैक्षिक सत्र् 2021-22 में पूर्वदशम् छात्रवृत्ति (कक्षा 9-10) योजनान्तर्गत ऑनलाइन भरे गये छात्रवृत्ति आवेदन पत्रों में संदेहास्पद डाटा को सुधार करने हेतु कारणों सहित छात्र एवं विद्यालयों के लॉगिन पर 02 नवम्बर 2021 से 10 नवम्बर 2021 तक छात्रवृत्ति डाटा प्रदर्शित किया जायेगा, जिसमें संदेहास्पद डाटा को ऑनलाइन सुधार छात्र-छात्राओं द्वारा किया जायेगा, इसके उपरान्त सुधार किये गये आवेदन पत्रों का पुनः प्रिन्ट आउट निकाल कर वांछित संलग्नकों सहित विद्यालय पर 12 नवम्बर 2021 तक छात्रों द्वारा जमा किया जायेगा।

त्रुटियों को ठीक करके छात्रों द्वारा जमा किये गये आवेदन पत्रों का विद्यालय द्वारा संलग्न अभिलेखों से मिलान करके 15 नवम्बर 2021 तक पुनः ऑनलाइन सत्यापित एवं अग्रसारित किये जायेगें।
जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी नरेन्द्र विश्वकर्मा ने जनपद के कक्षा 9-10 के समस्त शिक्षण संस्थाओं एवं छात्र-छात्राओं को सूचित किया है कि संदेहास्पद डाटा से सम्बन्धित उपरोक्त समस्त कार्यवाही निर्धारित उपरोक्त समय सारिणी के अनुसार करना सुनिश्चित कर लें, अन्यथा इसके उपरान्त संदेहास्पद डाटा नियमानुसार निरस्त किये जायेगें।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: चतुर्थ चरण प्रवेश प्रक्रिया की अन्तिम तिथि 18 नवम्बर तक
Next: दीपावली की पूर्व संध्या पर मोबाइल पाकर खुशी से झूम उठीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.