Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

पम्फलेट्स, हैण्डबिल बांटकर किया गया जागरूक

ब्यूरो 03-11-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Feature Image 2021

गाजीपुर। राष्ट्रीय एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशों के अनुपालन में 03.11.2021 को सिटी रेलवे स्टेशन, गाजीपुर के प्लेटफार्म पर स्थापित KIOSK पर महिला अधिकारों से संबंधित Flex Sheet के पोस्टर/बैंनर छपवाकर लगवाया गया।

स्थापित किये गये KIOSK पर महिला अधिकारों एवं उनके संरक्षण से संबंधित प्रावधानों के हैण्ड बिल/लिफलेट्स एवं पम्फलेट्स का वितरण रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म, सार्वजनिक स्थान, बस स्टैण्ड पर उपस्थित लोगो को राकेश कुमार पाण्डेय पराविधिक स्वयं सेवक द्वारा वितरित किया गया तथा आजादी का अमृत महोत्सव अभियान के अन्तर्गत विकास भवन एवं जिला पंचायत भवन में भी प्रर्दशनी लगी है तथा लंका मैदान में दिपावली के पर्व पर हस्त शिल्प प्रदशर्नी मेला का आयोजन किया गया है।
मुख्यालय पराविधिक स्वयं सेवक मोहम्मद मुजीब खान एवं राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं न्याय परिषद के सदस्य द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा चलाये जा रहे विधिक सेवाओं तथा सरकार की चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं को बताया तथा पम्फलेट/लिफलेट्स, हैण्डबिल बांटकर जागरूक किया गया।
विधिक सहायता/जागरूकता कार्यक्रम को मोबाईल वैन यू0पी0-112 परियोजना के अन्तर्गत जनपद में संचालित पीआरवी वाहनों द्वारा पम्फलेट/लिफलेट्स, हैण्डबिल बांटकर जागरूक किया गया। नालसा मोबाइल ऐप योजना एवं डोर टू डोर कार्यक्रम के अन्तर्गत तहसील विधिक सेवा समिति, सैदपुर रणजीत कुशवाहा, पी0एल0सी0 सैदपुर कंचन मौर्या, पी0एल0सी0 सैदपुर एवं चंदन यादव, पी0एल0वी0 सैदपुर द्वारा स्थानीय बाजार में लोगों को पम्फलेट/लिफलेट्स, हैण्डबिल बांटकर जागरूक किया गया।
तहसील विधिक सेवा समिति, जखनियां के तहसील महोदय के आदेश के अनुपालन में संतोष कुमार यादव, पी0एल0वी0, जखनियां के द्वारा विधिक जागरूकता एवं विधिक साक्षरता कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार किया तथा विधिक जागरूकता व विधिक साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया गया तथा उपस्थित लोगो को पम्फलेट/लिफलेट्स, हैण्डबिल वितरीत किया गया तथा शिल्पी सिंह, पराविधिक स्वयं सेवक, तहसील विधिक सेवा समिति, सेवराई के अन्तर्गत सरकार की चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं को बताया तथा तहसील विधिक सेवा समिति, सदर, गाजीपुर के पराविधिक स्वयं सेवक सुभाष कुमार द्वारा सदर तहसील के अर्न्तगत डोर टू डोर पम्फलेट/लिफलेट्स, हैण्डबिल बांटकर जागरूक किया गया।
गाजीपुर के समस्त विकास खण्ड अधिकारियों के द्वारा अपने-अपने ब्लााक में ग्राम पंचायत स्तर पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। सरकार के द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे मेंउपस्थित लोगों को बताया गया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: सचिव ने जेल के कई बंदियों से बात कर उनकी समस्याओं के निस्तारण का दिया निर्देश
Next: अन्नदाता के मान और सम्मान में सपा कार्यकर्ताओं ने ‘किसान स्मृति दीप’ जलाकर दी भावभीनी श्रद्धांजलि

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.