गाजीपुर। जिला कारागार में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सुश्री कामायनी दूबे द्वारा बुद्धवार को जेल निरीक्षण एवं विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन विडियों कान्फ्रेसिंग के माध्यम से किया गया।
उक्त जागरूकता कार्यक्रम में सचिव द्वारा बंदियों को बताया गया कि प्रत्येक नागरिक को प्राण एवं दैहिक स्वतंत्रता का अधिकार हैं। सचिव द्वारा यह भी बताया गया कि निःशुल्क अधिवक्ता हेतु व जेल अपील या अन्य कोई सहायता प्राप्त करने हेतु कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर में जेल अधीक्षक के माध्यम से प्रार्थना पत्र प्रेषित कर लाभ प्राप्त कर सकते है। इस अवसर पर रविन्द्र सिंह यादव, डिप्टी जेलर, विडियों कान्फ्रेसिंग के माध्यम से उपस्थित रहे। इस समय कारागार में एक लीगल एड क्लाीनिक संचालित है एवं कुल 1038 बंदी निरूद्ध है। जिसमें 924 पुरूष, 43 महिला बंदियों के साथ कुल 1 बच्चे निरूद्ध है व 71 अल्पवयस्क है। सुबह का नाश्ता-दलिया, चाय, दोपहर को भोजन-रोटी, चावल, उर्द राजमा की दाल, सब्जी(आलू मूली) , शाम का भोजन-रोटी, चावल, चना की दाल, सब्जी (आलू बैगन) सचिव महोदय ने साफ-सफाई, मच्छरो से बचाव के लिए छिड़काव व कोविड-19 को देखते हुए नए बंदियों को पहले आइसोलेट रखने के साथ ही संदिग्ध लक्षण होने पर जांच और सेनेटाइजेशन के निर्देश दिए। सचिव ने जेल के कई बंदियों से बात कर उनकी समस्याओं को समझने के साथ ही उनके निस्तारण का निर्देश दिया।