Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

विधि विधान से सम्पन्न हुआ चित्रगुप्त पूजन समारोह

ब्यूरो 07-11-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20211107-WA0017

गाजीपुर। चित्रगुप्त वंशीय सभा ददरीघाट द्वारा आयोजित वार्षिक सार्वजनिक श्री चित्रगुप्त पूजनोत्सव एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम शनिवार को शाम 4 बजे से स्थानीय चित्रगुप्त मंदिर, ददरीघाट प्रांगण में, हरिश्चंद्रघाट वराणसी सुल्तानपुर के पीठाधीश्वर कपाली बाबा रहे एवम साथ में प्रमुख गीतावाचक गोपाल जी शास्त्री भी मौजूद रहे।

कोविड प्रोटोकाल के तहत परंपरा के अनुरूप प्रत्येक वर्ष आयोजित होने वाली वार्षिक सार्वजनिक चित्रगुप्त पूजन समारोह पूज्य पाद कपाली बाबा के आशीर्वाद से ही संपन्न होता है। माला, फूल व झालर से सजे चित्रगुप्त मंदिर परिसर में श्रद्धालुगण प्रातः 10:00 बजे से ही मंदिर परिसर में दर्शन पूजन के लिए आने लगे थे, पुजारियों द्वारा भगवान चित्रगुप्त जी का शृंगार करने के उपरांत चित्रगुप्त जी की पूजा प्रसिद्ध कर्मकांडी ब्राह्मण लल्लू पाठक के नेतृत्व में ग्यारह ब्राह्मणों द्वारा संपन्न कराया गया। वैदिक मंत्रोचार के बीच श्री चित्रगुप्त महात्म का श्रवण एवं पाठ सैकड़ों श्रद्धालुओं के बीच करते हुए बताया गया कि विद्वानों को लेखनी देने वाले भगवान श्री चित्रगुप्त का पूजन एवं श्रवण करने मात्र से अत्यंत पापी राजा सुदास बैकुंठ लोक को चला गया था, ऐसी मान्यता है। वहीं पूज्य कपाली बाबा ने कहा कि श्री चित्रगुप्त जी महाराज को लेखनी का देवता माना जाता है अतः इनकी पूजा का विशेष फल श्रद्धालुओं को मिलता है। वार्षिक पूजनोत्सव का हवन पूजन के साथ समापन किया गया, पूजन उपरांत पूज्य पाद आदरणीय कपाली बाबा के आशीर्वाद पर प्रसिद्ध गायकों एवं कलाकारों द्वारा झांकी एवं भजन का प्रदर्शन किया गया। जिसमे राम भक्त हनुमान, माँ दुर्गा और काली के स्वरूपों की झांकी के साथ भगवान शिव और गौरी जी के भव्य स्वरूपों की सुंदर झांकी का दिव्य दर्शन श्रद्धालुओं को अयोध्या से आई मण्डली ने दर्शन कराया।

इस अवसर पर संस्था के द्वारा वरिष्ठ पत्रकार धीरेंद्र नाथ श्रीवास्तव, समाजिक कार्यकर्ता नवीन श्रीवास्तव, डॉ आरके सिन्हा, पूर्व नगर पालिका चेयरमैन विनोद अग्रवाल, एमएलसी प्रतिनिधि पप्पू सिंह को अंगवस्त्रम देकर स्वागत किया गया और इन लोगो द्वारा आदरणीय कपाली बाबा एवम गोपालजी शास्त्री का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुख्य रूप से अध्यक्ष आनंद शंकर श्रीवास्तव, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, नीरज श्रीवास्तव, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील राम, पूर्व सपा जिलाध्यक्ष राजेश कुशवाहा , जनक कुशवाहा, सुरेश श्रीवास्तव, क्षितिज श्रीवास्तव, शिव शंकर सिन्हा, ओमप्रकाश श्रीवास्तव, विभोर कुमार टिल्लू , प्रमोद सिन्हा, अरूण कुमार श्रीवास्तव चुन्नू , आलोक श्रीवास्तव, अरुण श्रीवास्तव, पप्पू श्रीवास्तव, सुनील दत्त ,संदीप श्रीवास्तव भूपेंद्र भोला, रवि श्रीवास्तव आदि सदस्यों के साथ शहर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: सत्य, न्याय व धर्म के बिना समाज का भला नहीं हो सकता-संत दयाराम दास
Next: मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण कार्य शुरू

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.