Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

शिवम कुमार बने नगर अध्यक्ष

ब्यूरो 07-11-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20211107-WA0019

जमानियां(गाजीपुर)। स्थानीय सपा कार्यालय पर रविवार को मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के स्थानीय नगर अध्यक्ष पद पर शिवम कुमार गुप्ता को मनोनयन पत्र दिया गया।

इस दौरान मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के विधानसभा अध्यक्ष गोपाल यादव ने शिवम को मनोनयन पत्र देकर नामित किया और कहा कि शिवम को पार्टी में नई जिम्मेदारी मिलने पर पार्टी नगर में और मजबूत होगी। इस दौरान सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य रजनीकांत यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में सभी वर्ग के लोग हताश और उदास हो गये। जिसका सीधा फायदा सपा को मिल रहा है। जिससे साफ हो गया है कि आने वाले विधानसभा के चुनाव में सपा की सरकार बनने जा रही है। वही मनोनयन पत्र पाने के बाद शिवम ने कहा कि जिस आशा उमीद व भरोसा के साथ पार्टी ने हमे नगर अध्यक्ष मनोनीत किया है। उनके आशा पर खरा उतरते हुए अंतिम दम तक पार्टी को मजबूत बनाने का पूरा प्रयास करूंगा। वही कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सपा नगर अध्यक्ष इमरान खाँ सद्दाम ने कहा कि शिवम के नगर अध्यक्ष बनने पर व्यापारी समाज का सीधा स्पोर्ट पार्टी को मिलेगा जिससे नगर में भी पार्टी और मजबूत होगी और हम सबका सपना मिशन 2022 को फतह करने में और आसानी होगी। इस मौके पर विधानसभा मीडिया प्रभारी प्रमोद यादव, लोहिया वाहिनी विधानसभा महासचिव प्रभुनाथ, लोहिया वाहिनी ब्लाक अध्यक्ष कमलेश कुमार, सभासद सलीम, अभिषेक सिंह, हर्ष जायसवाल, प्रीतम गुप्ता, सुनील गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण कार्य शुरू
Next: नहाय खाय के साथ कल से छठ महापर्व शुरू

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.