Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

सम्बन्ध जोड़ने के लिए मध्यस्थ की भूमिका अहम होती है-शिवजी महाराज

ब्यूरो 08-11-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Feature Image 2021

मतसा(गाजीपुर)। स्थानीय क्षेत्र के रघुनाथपुर में आयोजित मानव धर्म प्रसार प्रवर्तन समाजसेवी शाखा के 35 वॉ वार्षिक सम्मेलन में आयोजित पांच दिवसीय श्रीराम कथा के चौथे दिन कथावाचक शिवजी महाराज ने कहा कि संसारिक मोह-माया की दुनिया हो, चाहे अध्यात्म का क्षेत्र, सम्बंध जोड़ने के लिए किसी मध्यस्थ की भूमिका अहम होती है।

रामायण जी के शिव विवाह और राम विवाह के प्रसंग का दृष्टांत सुनाकर कहा कि पार्वती जी ने शिवजी को पसंद किया जरुर लेकिन नारद जी की मध्यस्थता के कारण ही शिव पार्वती का विवाह हो पाया उसी प्रकार रामजी और सीताजी एक दूसरे को पसंद तो करते हैं लेकिन गुरु विश्वामित्र की अनुमति और दोनों के माता पिता की सहमति के पश्चात ही रामजी एवं सीताजी का विवाह सम्पन्न हो सका। संत दया रामदास ने कहा कि आध्यात्मिक सम्बंध को भी परमात्मा के साथ जोड़ने के लिए किसी सदगुरू की जरूरत पड़ती है,और जब जीव को योग्य गुरु मिलता है तो वह उसका संबंध भगवान के साथ जोड़ देता है। आजकल के युवा भी रामकथा के इन प्रसंगों से शिक्षा लें और माता पिता और योग्य मध्यस्थ के माध्यम से ही विवाह जैसे महत्वपूर्ण निर्णय को क्रियान्वित करें। रामकथा जीवन के हर पहलू और समस्या की कुंजी है, कथा में पं नीरज शास्त्री ने कहा कि जिस जीव को मां के चरणों में भगवान का दर्शन नहीं हुआ वह मंदिर में घूमते रह जाएगा कभी भगवान का दर्शन नहीं होगा इस धरती पर साक्षात माता पिता देवता के समान है इनका अगर तिरस्कार हुआ तो मंदिर में बैठे पत्थर के देवता का कितना भी पूजा कर ले कल्याण नहीं कर सकते कथा में चंदेश महाराज आरती पाठक आदि ने अपने विचार रखे कथा मंच का संचालन समिति रुक से विजय यादव व सुखपाल महाराज ने की आदर्श रामलीला की तरफ से रात में रामलीला का मंचन हुआ जिसमें सैकड़ो लोगो ने भाग लिया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: कंचन कुमारी ने एम.ए.प्रथम वर्ष हिंदी की प्रवेश परीक्षा में हासिल किया सर्वोच्च अंक
Next: पुलिस ने बैंको में चलाया चेकिंग अभियान

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.