Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

हिंदू कॉलेज के प्राचार्य डॉ.संजीव सिंह ने किया छात्र छात्राओं को मतदाता सूची में शामिल होने की अपील

ब्यूरो 09-11-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20211109-WA0010~2

जमानियां। स्थानीय स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.संजीव सिंह ने कार्यक्रम में उपस्थित प्राध्यापक कर्मचारियों एवं छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र की मजबूती हेतु 18 वर्ष की उम्र प्राप्त सभी लोग मतदाता सूची में अपना नाम शामिल कराएं एवं होने वाले सभी चुनावों में अनिवार्य मतदान करें इससे अपना लोकतंत्र तो मजबूत होगा ही जिम्मेदार एवं जवाबदेह सरकार चुनी जाएगी जिससे मूल भूत सुविधाओं में वृद्धि होगी और हम नागरिकों का जीवन स्तर ऊपर उठेगा और हमारा समाज सुखी होगा।

उपजिलाधिकारी, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी विधानसभा 379 जमानियां के निर्देश के अनुक्रम में प्राचार्य की अध्यक्षता में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम राष्ट्रीय सेवा योजना, रोवर्स रेंजर्स एवं एन सी सी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की गई। कार्यक्रम में अपने विचार रखते हुए वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री ने उपस्थित सभी से अपील की कि विश्व के सबसे खूबसूरत एवं मजबूत लोकतंत्र को और जवाबदेह बनाने के लिए सभी अर्ह परिचित सगे संबंधियों को मतदाता बनाने के लिए आप लोग प्रेरित करें और मतदान के समय वोट अवश्य दें।रोवर्स प्रभारी डॉ संजय कुमार सिंह ने ऐतिहासिक संदर्भ में लोकतंत्र को मजबूत करने हेतु प्रेरक उद्बोधन किया। कार्यक्रम को महाविद्यालय आई क्यू ए सी प्रभारी डॉ अरुण कुमार, एन सी सी सहयोगी अधिकारी डॉ अंगद प्रसाद तिवारी, कार्यक्रम अधिकारी डॉ रविन्द्र कुमार मिश्र, लालचंद पाल, बिपिन कुमार आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर मनीष कुमार सिंह, प्रदीप कुमार सिंह, कमलेश प्रसाद सहित तमाम छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अंग्रेजी विभाग के अध्यक्ष डॉ राकेश कुमार सिंह ने किया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: प्रतियोगिता के माध्यम से लोगो को किया गया जागरूक
Next: कुछ भी बनने से पहले आप मानव बने- संत दयाराम दास

हो सकता है आप चूक गए हों

motion_photo_5826017423900331968

गंधुकतालुका के लाल-बेटी ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, विधायक ने किया सम्मान

ब्यूरो 15-03-2026
CSF-Logo-500x280

एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन, स्वयंसेवकों को मिली प्रेरणा

ब्यूरो 15-03-2026
CSF-Logo-500x280

अहीमनपुर में दबंगों का घर पर हमला, मारपीट व तोड़फोड़ का आरोप

ब्यूरो 15-03-2026
IMG-20260315-WA0012

नकल विहीन परीक्षा के लिए प्रशासन सतर्क, डीएम व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

ब्यूरो 15-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.