Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

राजनैतिक दल के पदाधिकारियों संग डीएम ने की बैठक

ब्यूरो 10-11-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20211110-WA0016

गाजीपुर। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी एम0पी0 सिंह की अध्यक्षता मे अर्हता तिथि 01.01.2022 के आधार पर विधान सभा निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के सम्बन्ध राजनैतिक दलों के साथ बैठक 9 नवम्बर 2021 दिन मंगलवाल सांय राइफल क्लब सभागार में सम्पन्न हुई।

बैठक में राजनैतिक दलो के पदाधिकारियों से 18 वर्ष या उससे अधिक के युवा मतदाता जिनका वोटर आई डी कार्ड नही बना है उन्हे सम्बन्धित बी एल ओं से सम्पर्क कर मतदाता सूची मे नाम जुड़वाने की अपील की।
उन्होने ने बताया गया 01 नवम्बर, 2021 से 30 नवम्बर, 2021 तक दावे और आपत्तियां प्राप्त की जायेगी। 20 दिसम्बर, 2021 तक दावे और आपत्तियों का निस्तारण किया जायेगा। 05 जनवरी, 2022 को सूची का अन्तिम प्रकाशन किया जायेगा। उन्होने ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 04 विशेष अभियान की तिथि निर्धारित की गयी हैं जिसमें 07 नवम्बर, 2021 (रविवार), 13 नवम्बर, 2021 (शनिवार), 21 नवम्बर, 2021 (रविवार) एवं 27 नवम्बर, 2021 (शनिवार) निर्धारित की गयी है। उक्त विशेष अभियान तिथियों में समस्त बूथ लेवल अधिकारी अपने-अपने नियत मतदेय स्थल पर जनता को निःशुल्क पुनरीक्षण कराये जाने हेतु एकीकृत निर्वाचक नामावली के साथ समस्त प्रकार के फार्म सहित पूर्वान्ह 10 बजे से अपरान्ह 04.00 बजे तक उपस्थित रहेगें। पुनरीक्षण अवधि मे प्राप्त दावे व आपत्तियों को ससमय निर्धारित प्रारूप 6,7,8 एवं 8 ए पर संबंधित बूथ के बी0एल0ओ0/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को उपलव्ध करायें, ताकि आयोग द्वारा निर्धारित तिथियो के अन्तर्गत उनके निस्तारण हेतु आवश्यक कार्यवाही करायी जा सके। 01 जनवरी 2022 को 18 वर्ष के नये मतदाताओं का नाम चिन्हित करके उनसे फार्म-6 अवश्य भरवा लिया जाय। यह प्रयास किया जाय कि नये अर्ह मतदाताओं के नाम विधान सभा निर्वाचक नामावली मे सम्मिलित होने से छूट न जाय। बैठक मे उपजिला निर्वाचन अधिकारी अरूण कुमार सिंह, एवं राजनैतिक दलों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: डीएम व एसपी ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण
Next: जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने गंगा घाटों का किया निरीक्षण

हो सकता है आप चूक गए हों

motion_photo_5826017423900331968

गंधुकतालुका के लाल-बेटी ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, विधायक ने किया सम्मान

ब्यूरो 15-03-2026
CSF-Logo-500x280

एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन, स्वयंसेवकों को मिली प्रेरणा

ब्यूरो 15-03-2026
CSF-Logo-500x280

अहीमनपुर में दबंगों का घर पर हमला, मारपीट व तोड़फोड़ का आरोप

ब्यूरो 15-03-2026
IMG-20260315-WA0012

नकल विहीन परीक्षा के लिए प्रशासन सतर्क, डीएम व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

ब्यूरो 15-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.