Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

नेशनल अचीवमेंट सर्वे की परीक्षा हुई सम्पन्न

ब्यूरो 12-11-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Screenshot_2021_1112_164554

जमानियाँ (गाजीपुर)। नेशनल अचीवमेंट सर्वे (एनएएस) के तहत शुक्रवार को तहसील क्षेत्र के 15 विद्यालयों में कक्षा तीसरी, पांचवीं, आठवीं एवं दसवीं के विद्यार्थियों की परीक्षा सम्पन्न हुई।

ओएमआर शीट के माध्यम से गणित, विज्ञान, हिंदी, सामाजिक विज्ञान विषय व स्थानीय भौगोलिक परिवेश की दो-दो घंटे की परीक्षा ली गई साथ ही विषय विशेषज्ञ शिक्षकों की भी परीक्षा हुई। एनएएस परीक्षा के द्वारा सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों का शैक्षिक मूल्यांकन किया गया। ज्ञात हो कि एनसीईआरटी और सीबीएसई के संयुक्त तत्वावधान में सर्वे करवाया गया।
जिसमें स्टेशन बजार स्थित अमरशहीद इण्टर कालेज, हिन्दू इण्टर कालेज, दाउदपुर स्थित आदित्य इण्टर कालेज, तियरी स्थित जनता इण्टर कालेज, मलसा स्थित शिवपूजन इण्टर कालेज में कक्षा- 10, कस्बा बाजार स्थित राजकीय बालिका विद्यालय में कक्षा-8 व 10 तथा देवरिया खास स्थित कम्पोजिट विद्यालय, बरुइन स्थित हरि आश्रम स्कूल, भुवालचक स्थित एस पुरूषोत्तम एनएसकेजेएचएस स्कूल, लहुआर स्थित स्वामी सहजानन्द उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, जमुरना स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय में कक्षा-8 और कूसी स्थित कम्पोजिट स्कूल, सब्बलपुर कला स्थित एसएचपीएच स्कूल में कक्षा-5, डूहिया स्थित प्राथमिक विद्यालय, कूसी स्थित प्राथमिक विद्यालय में कक्षा-3 के शिक्षार्थीयों का नेशनल अचीवमेंट सर्वे के तहत परीक्षा हुई।
खण्ड शिक्षा अधिकारी प्रभाकर यादव ने बताया कि इस सर्वे का उद्देश्य सभी प्रदेशों के सरकारी स्कूलों सहित सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में पढ़ रहे विद्यार्थियों के सीखने के उपलब्धि स्तर का आकलन करना है। परीक्षा में दो प्रश्न पत्र 60-60 अंको के बहुविकल्पीय थे। परीक्षा सुचितापूर्ण व शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: गौशाला में गौ माता का हुआ पूजन
Next: मंत्री, कृषि, शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान विभाग का जनपद आगमन 14 को

हो सकता है आप चूक गए हों

motion_photo_5826017423900331968

गंधुकतालुका के लाल-बेटी ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, विधायक ने किया सम्मान

ब्यूरो 15-03-2026
CSF-Logo-500x280

एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन, स्वयंसेवकों को मिली प्रेरणा

ब्यूरो 15-03-2026
CSF-Logo-500x280

अहीमनपुर में दबंगों का घर पर हमला, मारपीट व तोड़फोड़ का आरोप

ब्यूरो 15-03-2026
IMG-20260315-WA0012

नकल विहीन परीक्षा के लिए प्रशासन सतर्क, डीएम व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

ब्यूरो 15-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.