Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

प्रत्येक सप्ताह कॉल कर दी जाएगी नि:शुल्क जानकारी

ब्यूरो 13-11-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Feature Image 2021

ग़ाज़ीपुर। अगर आप एकल परिवार में रह रही हैं या आपके घर में बुजुर्ग नहीं हैं जो कि गर्भ धारण के बाद या प्रसव होने के अगले 1 साल तक बच्चे को कैसे संभालना है इसकी जानकारी दे सकें। तो चिंता की कोई बात नहीं है। इसके लिए बस आपको 14423 पर कॉल करना होगा। एक बार नंबर रजिस्टर्ड हो जाने के बाद गर्भवती महिला को गर्भधारण से लेकर प्रसव के 1 साल बाद तक प्रत्येक सप्ताह डॉक्टर का फोन आएगा और उसे मुफ्त में सलाह मिलती रहेगी।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरगोविंद सिंह ने बताया कि “किलकारी योजना” 2 साल पहले चला करती थी। लेकिन कोविड-19 के कारण यह योजना बंद हो गई थी। पुनः इस योजना का शुभारंभ अगस्त माह से किया गया है जिसमें गर्भवती महिलाओं को प्रसव से पूर्व व प्रसव के पश्चात कैसे अपना और बच्चे का देखभाल करना है। इसके बारे में प्रत्येक सप्ताह फोन के माध्यम से जानकारी दी जाएगी । यह योजना पूरी तरह से निशुल्क है।

डीसीपीएम अनिल वर्मा ने बताया की स्वास्थ्यविभाग ने गर्भवती महिलाओं नवजात शिशुओं की देखरेख के लिए किलकारी एप्लीकेशन की शुरूआत की गई है। किलकारी योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को मोबाइल से 14423 पर काल करना होगा।  जिसमें महिला के गर्भवती होने के चार माह से लेकर बच्चे के जन्म के एक वर्ष तक दोनों के स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को पूरा करने को लेकर जानकारी डॉ अनिता फ़ोन कर देंगी।

एनएचएम नोडल डॉ के के वर्मा ने लाभार्थियों से अपील की कि गर्भवती महिला गर्भकाल के दौरान अपने मोबाइल नंबर से 14423 पर फोन करे और आगे इसका लाभ लेने के लिए अपना मो0 न0 नहीं बदले। डॉ अनिता का फ़ोन आए तो उसे आवश्यक रूप से सुना जाए। इस योजना के तहत 18 माह में 72 फ़ोन आएंगे। । उन्होंने बताया कि किलकारी सेवा के तहत अब जच्चा की देखरेख के साथ लोग बच्चे पालने के गुर भी सीख सकेंगे साथ ही बच्चे को भूख लगने से लेकर उसे सुलाने, चुप कराने, दूध पिलाने तथा खिलाने तक के तरीकों की जानकारी टीकाकरण कार्ड के साथ किलकारी सेवा पर होगी।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: गरीबी न्याय दिलाने में रूकावट नही होगी-सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण
Next: किसानों को तकनीकी कार्यक्रमों के माध्यम से दी गई जानकारी

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.