Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

मनुष्य के भीतर दैवीय गुणों को जाग्रत करना ही देवोत्थान एकादशी व्रत का मुख्य संदेश-संजय राय

ब्यूरो 15-11-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Feature Image 2021

मतसा(गाजीपुर)। मां चंडी परिसर में आयोजित एक दिवसीय सत्संग में प्रबोधिनी एकादशी व्रत एवं तुलसी विवाह के ऊपर प्रकाश डालते हुए सत्संग समिति अध्यक्ष संजय राय ने कहा कि मनुष्य के भीतर दैवीय गुणों को जाग्रत करना ही देवोत्थान एकादशी व्रत का मुख्य संदेश है।

यह शास्त्रों की और हमारे ऋषियों मुनियों, मनीषियों की हमारे ऊपर बड़ी कृपा रही है कि जब -जब हमारे भीतर का देवत्व सुषुप्त अवस्था में चला जाता है तथा आसुरी वृत्तियाँ हमारे चित्त पर हावी होने लगती हैं तब -तब कोई न कोई पर्व या व्रत जरूर आ जाता है, जो हमारे देवत्व का बोध करा जाता है।
निराहार रहकर और आज रात्रि में भगवान विष्णु के स्वरूप का ध्यान रखने का विशेष महत्व है। निराहार से इंद्रियों की उत्तेजना को शांत करने तथा इन्द्रिय नियंत्रण करने का व्यावहारिक एवं प्रतीकात्मक महत्व तो है परन्तु वास्तविक उद्देश्य है निर्विकार रहना। सत्कर्म करने की भावना जग जाए, सत्य के मार्ग पर चलने का भाव जग जाए, यही वास्तविक जगना है। आज ही तुलसी एवं शालिग्राम भगवान के विवाह की भी पौराणिक काल से परम्परा का प्रचलन है और इसके पीछे तुलसी के पौधे में निहित औषधीय गुणों के संरक्षण का संदेश ही है। तुलसी को अपनाएं हम, रोग प्रत्येक हराएं हम, जीवन स्वस्थ बनाए हम, सोया देवत्व जगाएं हम। सत्संग में अशोक दास, रामराज और पारस प्रजापति और मंदिर पुजारी सत्येन्द्र तिवारी ने भी देवोत्थानी एकादशी एवं तुलसी विवाह की महत्ता पर प्रकाश डाला।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: दिन दहाड़े छात्रा की साइकिल चोरी
Next: भक्तों ने राम कथा का किया रसपान

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.