Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

रैली के माध्यम से मतदाताओं को मतदान के प्रति किया गया जागरूक

ब्यूरो 15-11-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20211115-WA0026

गाजीपुर। जखनियॉ कस्बा से सटे हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज में विधानसभा निर्वाचन-2022 मे अधिक से अधिक मतदाताओं का पंजीकरण कराने के अभियान में तेजी लाने के लिए सोमवार को मतदाता जागरूकता की कार्यशाला का आयोजन विद्यालय सभागार में किया गया था।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जखनिया तहसीलदार संजय कुमार राय एवं विशिष्ठ अतिथि नायब तहसीलदार जेपी सिह एवं जिला स्वीप मास्टर ट्रेनर हरिओम प्रताप यादव, खण्ड विकास अधिकारी जखनियां संदीप श्रीवास्तव, सादात खण्ड विकास अधिकारी अनिल कुमार सीडीपीओ धनेश्वर राम उपस्थित रहे। सभागार में मुख्य अतिथि जखनिया तहसीलदार संजय कुमार राय ने बताया कि 1 जनवरी 2022 को 18 वर्ष पूर्ण कर रहे युवाओं को मतदाता पंजीकरण फार्म द्वारा वोटर कार्ड बनवाने हेतु प्रेरित किया एवं मृत मतदाता के नाम कटवाने व विलोपित करने के लिए प्रेरित किया तथा नाम शुद्धिकरण करने के लिए भी कहा।तथा साथ ही साथ मतदाता जागरूकता की शपथ भी दिलाई।कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्रबंधक जवाहर सिंह यादव ने किया। तत्पश्चात विद्यालय से मतदाता जागरुकता रैली का निकाली गयी जिसे तहसीलदार, बीडीओ सीडीपीओ व नायब तहसीलदार ने हरी झण्डी दिखाकर किया। रैली दक्षिण रेलवे क्रासिंग होते हुए पोस्ट आफिस रोड खण्ड विकास कार्यालय, पुराना बस स्टैन्ड, बीआरसी जखनियां तहसील मुख्यालय में इसका समापन हुआ। रैली में शामिल बच्चे अपने हाथों में तख्तियां लिए हुए थे। जिन पर लिखा था जन-जन का यही नारा है मतदान अधिकार हमारा है थोड़े अपने सारे काम वाले चलो करें मतदान आदि नारे लिखे थे। रैली के माध्यम से मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधक जवाहर सिंह यादव, कार्यक्रम संचालक अभय यादव, मुनीलाल यादव, कमलेश यादव, अरविंद यादव, स्काउट जिला संगठन आयुक्त अरविंद कुमार यादव, समीम अंसारी, स.अ. सत्यपाल सिंह, अजय प्रजापति, आंगबाडी़ सहायिका, बीएलओ पूरन चन्द संजय त्रिपाठी सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: महिला जनसुवाई कार्यक्रम 17 नवम्बर को
Next: साक्षात्कार की तिथि घोषित

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.