Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

भागवत कथा से लोगों को सीख एवं प्रेरणा मिलती है-सपा नेता रितेश सिंह

ब्यूरो 16-11-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20211116-WA0004~2

जमानियां(गाजीपुर)। नगर के कस्बा बाजार स्थित रामलीला मैदान में चल रहे सात दिवसीय संगीतमय भागवत कथा का आयोजन किया गया है। जिसमें क्षेत्र के लोगों ने कथा का अमृत पान किया।

कथावाचक प्रियंका पाण्डेय ने कहा कि गुरु चरणों की सेवा का अवसर मिलना परम सौभाग्य होता है, जो अनमोल है। मुझे भी ठाकुर जी की कृपा से गुरु सेवा का दायित्व मिला था, लेकिन उस समय सेवा भाव का ज्ञान नहीं था और अब जब ज्ञान की प्राप्ति हो चुकी है तो गुरु सेवा का अवसर नहीं हैं। इसलिए गुरू सेवा को समर्पित भाव से करना और उनका आदेश का पालन सदा ही करना चाहिए। कहा कि हमारे जीवन में विचारों का आदान प्रदान रोम-रोम से होता है इसके लिए सिर्फ नाक, कान और आखें ही नहीं होती हैं। इस दौरान कल युग के प्रसंग को विस्तार से सुनाया है। मुख्य अतिथि रितेश सिंह ने आरती के बाद उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया और कहा कि भागवत कथा से लोगों को सीख एवं प्रेरणा मिलती है जो वर्तमान समय में बहुत जरूरी है। दिन पर दिन लोग आपसी भाईचारे को भुल रहे है। जो समाज के लिए खतरा है। इस अवसर पर महादेव पाण्डेय‚ बृजेश चौरसीया‚ प्रमोद यदुवंशी‚ रामा पाण्डेय‚ कमलचंद बाबा‚ घनश्याम जायसवाल‚ रवि वर्मा‚ झुन्ना पाण्डेय आदि सैकड़ों महिला पुरुष मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: रेल पटरी चटकने से मचा हड़कंप
Next: खिलाड़ियों ने निशाना साध कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए स्थान किया पक्का

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.