Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

नवागत प्राचार्य ने ग्रहण किया कार्यभार

ब्यूरो 16-11-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20211116-WA0010

गाज़ीपुर। स्थानीय पीजी कॉलेज के नए प्राचार्य के तौर पर डॉ राघवेंद्र कुमार पांडेय ने मंगलवार को पदभार ग्रहण किया। प्रबंध समिति के प्रतिनिधि के तौर पर संयुक्त सचिव कृपाशंकर सिंह और सदस्य प्रबंध समिति शशिकांत राय ने नवागत प्राचार्य को शिक्षकों और कर्मचारियों की मौजूदगी में पदभार ग्रहण कराया।

इस अवसर पर अपने उद्बोधन में नवागत प्राचार्य डॉ राघवेंद्र कुमार पांडेय ने कहा कि महाविद्यालय को नई ऊंचाइयों पर ले जाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल होगा। उनका प्रयास रहेगा कि महाविद्यालय शिक्षा जगत में रोल मॉडल के तौर पर उभरे। नई शिक्षा नीति के अनुसार नई शोध परियोजनाओं को लाने का प्रयास किया जाएगा। इसके साथ ही महाविद्यालय यूजीसी,आईसीएआर, आईसीएसएसआर,आई सीएचआर जैसी संस्थाओं के साथ समन्वय बनाकर शिक्षा शोध को बढ़ावा देने का काम करेगा।
नैक की ग्रेडिंग को बेहतर करके ए श्रेणी की तक ले जाने का प्रयास किया जाएगा। अंत मे डा. पांडेय ने महाविद्यालय के संस्थापक सचिव स्वर्गीय राजेश्वर प्रसाद सिंह और वर्तमान सचिव अजीत कुमार सिंह के प्रति कृतज्ञता जाहिर करते हुए महाविद्यालय को नयी उचाईयों पर ले जाने के संकल्प को दोहराया। इस मौक़े पर चीफ प्रॉक्टर डॉ दिनेश कुमार सिंह, डॉ एसडी सिंह परिहार, डॉ एसएन सिंह, डॉ रविशंकर सिंह, डॉ प्रतिमा सिंह, डॉ अरुण यादव, डॉ सुनील कुमार, डॉ योगेश, डॉ रामदुलारे, डॉ उषा भारती, डॉ रागिनी अहिरवार, डॉ सुनील शाही, डॉ अंजनी कुमार गौतम, डॉ रविशेखर, डॉ आईआर पाठक, डॉ पीयूस कान्त सिंह, डॉ अवधेश सिंह, डॉ मयंक श्रीवास्तव, डॉ आबिद अंसारी, डॉ कृष्ण कुमार पटेल, अनिल पांडेय, संजय श्रीवास्तव, सिकंदर कुशवाहा, अरुण सिंह, आशिष सिंह, प्रदीप सिंह, अमितेश सिंह आदि मौजूद रहें।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: सम्‍मान हेतु विवरण भेजने की अंतिम तिथि‍ 21 नवम्‍बर
Next: अपने प्रतिभा के दम पर क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे खिलाड़ी

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.