Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

खिलाड़ियों ने निशाना साध कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए स्थान किया पक्का

ब्यूरो 16-11-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Feature Image 2021

जमानियां(गाजीपुर)। ग़ाज़ीपुर तीरंदाज़ी संघ के खिलाडियों का जलवा मेरठ के कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में 10 नवंबर को आयोजित सब जूनियर राज्य स्तरीय ट्रायल में दिखाई दिया। जिसमें तीन खिलाड़ियों ने निशाना साध कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान पक्का किया।

जमानिया स्थित द्रोणा तीरंदाज़ी अकादमी के खिलाड़ी रोहित कुमार ने बालक वर्ग रिकर्व इवेंट में 681 स्कोर मार कर प्रथम स्थान पर चयन हुआ। वही आशीष तिवारी ने 675 स्कोर मार कर चौथे स्थान पर अपना चयन कराया। महिला वर्ग रिकर्व स्पर्धा में खुशी श्रीवास्तव ने 605 स्कोर मार कर चौथे स्थान पर रही। इन सभी खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुई है। प्रदेशीय तीरंदाज़ी टीम को ग़ाज़ीपुर तीरंदाज़ी संघ के चंद्रप्रकाश उपाध्याय कोच की भूमिका में रहे और उन्होंने बताया कि आगामी चैंपियनशिप महाराष्ट्र के अमरावती जिले में 21 से 24 नवंबर तक होगी। इस प्रतियोगिता में इन खिलाड़ियों से नेशनल चैंपियनशिप में भी पदक की उम्मीद हैं। जिला तीरंदाज़ी संघ से सचिव नंदू दुबे ने बताया कि जिले के प्रतिभावान तीरंदाज़ निरंतर प्रगति पर है,कोविड लाकडौन होने के बावजूद भी अभ्यास जारी रखा और परिणाम आपके सामने हैं। गाजीपुर तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष डॉ मुकेश ने सभी खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनिएं दी।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: भागवत कथा से लोगों को सीख एवं प्रेरणा मिलती है-सपा नेता रितेश सिंह
Next: सम्‍मान हेतु विवरण भेजने की अंतिम तिथि‍ 21 नवम्‍बर

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.