Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

पशुपालन विभाग पर डीएम की भृकुटी टेढ़ी

ब्यूरो 18-11-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20211118-WA0008

गाजीपुर। जिलाधिकारी एम पी सिंह की अध्यक्षता में पशु आश्रय स्थल एवं सहभागिता योजना में किये गये कार्यो की समीक्षा बैठक राइफल क्लब सभागार में सम्पन्न हुई।

बैठक मे सहभागिता योजना की समीक्षा के दौरान विकास खण्ड बिरनो एवं सदर में बनाये गये गो आश्रय स्थल में पशुपालको के दिसम्बर 2019 से भुगतान न किये जाने पर सख्त नाराजगी व्यक्त करते हुए पशु चिकित्साधिकारी डा0 विनोद कुमार एवं डा0 हरिवंश सिंह से स्पष्टिकरण मांगा तथा पशु चिकित्सालय के लेखाकार अभिषेक राय के संतोषजनक कार्य न करने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उनके स्थानान्तरण हेतु स्वयं मौके पर मण्डलीय अधिकारी से टेलिफोनिक वार्ता कर जनपद से श्री राय को रीलिंव करने की जानकारी दी। श्री राय जनपद गाजीपुर में पिछले 07 वर्षो से लेखाकार के पद पर कार्य कर रहे थे। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जनपद में जितने भी पशुपालक है उनको अगले 03 दिनो में माह अक्टूबर 2021 तक भुगतान प्रत्येक दशा में करने का निर्देश दिया। उन्होने निर्देश दिया कि पशुपालको का जब तक भुगतान नही किया जाता है तब तक पशुपालन विभाग के समस्त कर्मचारियों (चतुर्थ श्रेणी को छोड़कर) का वेतन रोकने का निर्देश दिया। इसके उपरान्त भी भुगतान नही हुआ तो सम्बन्धित के विरूद्ध मुकदमा भी पंजीकृत किया जायेगा। सहभागिता योजना में समस्त पशु चिकित्साधिकारी अपने अपने क्षेत्रो में प्रत्येक सप्ताह सत्यापन कर रिपोर्ट अनुमोदन हेतु फाईल बनाकर भेजेगे। उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी द्वारा बैठक मे प्रतिभाग न करने का कारण पूछने पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि उनके द्वारा बिना सूचना के 14 दिनो से लापता होने के कारण तथा मोबाईल फोन बंद होने से संपर्क नही हो पा रहा है। जिसपर जिलाधिकारी ने सख्त नाराजगी व्यक्त करते हुए उनके 15 दिनो का वेतन अदेय करते हुए शासन को निलंबन की कार्यवाही हेतु पत्र प्रेषित करने का निर्देश मुख्य पशुचिकित्साधिकारी को दिया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, समस्त खण्ड विकास अधिकारी, समस्त पशु चिकित्साधिकारी एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की हुई बैठक
Next: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह हेतु प्रत्येक क्षेत्र का लक्ष्य निर्धारित

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.